फिरोजाबाद जिला फिरोजाबाद में बगैर फिटनेस वह बिना मानक के सड़कों पर दौड़ती स्कूलों की बसों पर एआरटीओ के द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही स्कूल बस मालिकों पर गिरी

*जिला फिरोजाबाद में बगैर फिटनेस वह बिना मानक के सड़कों पर दौड़ती स्कूलों की बसों पर एआरटीओ के द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही स्कूल बस मालिकों पर गिरी*
पूरा मामला शिकोहाबाद से जुड़ा हुआ
दिनांक 27 4 2022 को एआरटीओ राजेश कर्दम के द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही कईयों बसों के किए गए चालान कईय बसों को किया गया सीज, बिना मानक बिना फिटनेस की दौड़ रही थी स्कूली बसें जनपद में कान्वेंट शिक्षा के नाम पर अभिभावकों की जेब पर डाल रहे थे डाका ऐसे प्राइवेट स्कूल नियम कानून को धता बताकर बिना फिटनेस के वाहन सड़क पर दौड़ा रहे हैं।
बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करके कर रहे हैं अपनी मनमानी वसूल रहे हैं फीस वाहन में क्षमता मैं बच्चों की बिठाने की छमता 20 से 25 होती है जहां देखने को मिला 35 से 40 तक बच्चे बैठे मिले , सुबह से ही शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन रोड पर राजेश कुमार कर्दम के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत कई वाहनों का किया गया चालान कई वाहनों को किया गया सी वही तपती धूप में बस में बैठे बच्चों को गर्मी से अपना बचाव करते हुए रुमाल से हवा करने में जुटे हुए थे यह कंडीशन देखकर शिकोहाबाद के अन्य स्कूल संचालकों में मचा हड़कंपl
ARTO राजेश कुमार कर्दम के द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया ऐसे स्कूल चालकों के प्रति कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी,किसी प्रकार से नहीं बख्शा जाएगा
*जिला फिरोजाबाद से ब्यूरो चीफ ललित कुमार यादव की खास रिपोर्ट*

Subscribe to my channel



