Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

ट्रक ड्राइवर हत्या कांड में शामिल दो अपराधी सदर थाना की पुलिस के हत्थे चढ़ा

ट्रक ड्राइवर हत्या कांड में शामिल दो अपराधी सदर थाना की पुलिस के हत्थे चढ़ा

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* ट्रक ड्राइवर हत्या कांड में शामिल दो अपराधी सदर थाना की पुलिस के हत्थे चढ़ा। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा,एक जिंदा कारतूस,एक खोखा ,एक चाकू किया बरामद। पुलिस कप्तान हिमांशु कुमार अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से खबर आ रही है जहां ट्रक ड्राइवर हत्या कांड में शामिल दो अपराधी सदर थाना की पुलिस के हत्थे चढ़ा।गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा,एक जिंदा कारतूस,एक खोखा ,एक चाकू किया बरामद।आज गुरुवार को पुलिस कप्तान हिमांशु कुमार अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
जानकारी हो कि बीते 28 जनवरी को तकरीबन देर रात साढ़े 12 बजे तीन अपराधियों ने कहरा रोड स्थित शर्मा चौक के पास खड़ी ट्रक पर सोए हुए दो ट्रकों के ड्राइवर के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था और लूटने के विरोध करने पर अपराधियों के द्वारा एक ट्रक ड्राइवर को गोली मारकर हत्या कर दी थी।मृतक ड्राइवर गोपाल गंज का रहने वाला था और उनकी पहचान सिपाही साह के रूप में हुई थी।ट्रक खलासी सुनील चौहान के लिखित अवेदन पर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया था।उसी आवेदन के आलोक में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कप्तान के द्वारा सदर एसडीपीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी।गठित टीम में सदर थाना अध्य्क्ष श्री राम सिंह,पुलिस अवर निरीक्षक विशाल कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार शामिल थे।गठित टीम के द्वारा छापामारी के दौरान दोनो अपराधियों को हथियार के गिरफ्तार किया गया।
वहीं पुलिस कप्तान हिमांशु कुमार की माने तो सदर थाना क्षेत्र के श्री श्याम रोड लिंक ट्रांसपोर्ट के गोदाम स्थित शर्मा चौक के पास तीन अपराधियों ने एक ट्रक ड्राइवर से तकरीबन साढ़े 12 बजे हथियार का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था जिस समय ड्राइवर सोया हुआ था अपनी गाड़ी में और तकरीबन 3 हजार रुपया लुटा था।वही उसी अपराधियों के द्वारा एक और ट्रक ड्राइवर से लूटने का प्रयास किया था जिसका ट्रक ड्राइवर के द्वारा विरोध किया गया तो अपराधियों के द्वारा ट्रक ड्राइवर को गोली मारकर हत्या कर दी थी।और एक अपराधी की भी ट्रक से कुचलकर मौत हो गयी थी।इसी मामले को लेकर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी और उसी टीम के द्वारा ये दोनों अपराधी की छापेमारी के दौरान गिरफ्तारी की गई।जिसके पास से हथियार बरामद किया गया है।

 

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com