गढवा कौसको क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जयनाथ टीम ने 51 रन बनाकर हेमजा टीम को पराजित किया

*कौसको क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जयनाथ टीम ने 51 रन बनाकर हेमजा टीम को पराजित किया*
झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट :-
कांडी:गरदाहा हाई स्कूल के खेल मैदान में मंगलवार को आयोजित कॉस्को बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जयनाथ टीम ने हेमजा की टीम को 51 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले युवा क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने मुख्य अतिथि प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विकास उपाध्याय को शॉल ओढ़ाकर एवं महंत महानंद पुरी,सांसद प्रतिनिधि राणा गुड्डू सिंह,मुखिया अनिता देवी,योगेंद्र राम,उप मुखिया अजीज अंसारी,अरुण सिंह, नीरज सिंह व अंजनी कुमार सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी घोड़दाग गांव की जयनाथ टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 5 विकेट खोकर 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी हेमजा की टीम ने 8 विकेट खोकर 187 रन ही बना सकी।इस तरह जयनाथ की टीम 51 रनों से शानदार जीत हासिल किया।
मैंच के दौरान खिलाड़ियों द्वारा छक्का लगाने पर खुटहेरिया गांव के भामा साह कहे जाने वाले शिवप्रसाद गुप्ता ने प्रति छक्का 200रुपए का प्रोत्साहन राशि दिया।
टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में विजयी टीम को मुख्य अतिथि कांडी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विकास उपाध्याय,टूर्नामेंट के आयोजक शिवपुर पंचायत के युवा समाजसेवी अविनाश कुमार पासवान,जिला पार्षद हसन रजवार व नीरज कुमार सिंह ने विजेता टीम को विजेता ट्रॉफी प्रदान किया वहीं मुखिया अनिता देवी,योगेंद्र राम,अजीज अंसारी,अरुण सिंह व गुड्डू सिंह ने उप विजेता टीम को रनर ट्रॉफी प्रदान किया।
मैच में पांच विकेट लेने वाले जयनाथ टीम के बॉलर प्रवीण पांडेय को अदिति टेलीकॉम सह सीएचसी शिवपुर के प्रोपराइटर कवि शर्मा द्वारा प्रदत्त ट्रॉफी मुखिया अनिता देवी व राजगिरी प्रसाद ने प्रदान किया जबकि टूर्नामेंट के तीन मैंच में शानदार 137 रन बनाने वाले जयनाथ टीम के हरफनमौला खिलाड़ी एलेक्स को मैन ऑफ द सिरीज़ के ट्रॉफी से नवाजा गया।वहीं क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करा रही कमिटी को खुटहेरिया पंचायत मुखिया अनिता देवी ने 2 हजार रुपए दिए , शिवपुर पंचायत मुखिया योगेंद्र राम ने 31 सौ रुपए दिए , शिवप्रसाद साह एक हजार रुपए दिए , हरिनारायण पांडेय एक हजार रुपए एवं बीडीसी उदल राम ने 5 सौ रुपए का आर्थिक सहयोग दिया ।
टूर्नामेंट में अंपायर के रुप में लवकेश व लालमेंद्र, कमिंटेटर के रुप में डॉक्टर शैलेंद्र कुमार व अभिनंदन शर्मा व स्कोरर के रुप में सुरेंद्र यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस मौके पर युवा समाजसेवी दिनेश कुमार सहित कमिटी के अध्यक्ष राज सिंह,उपाध्यक्ष झुनू सिंह,सचिव भोला सिंह, उप सचिव लालमेंद्र, कोषाध्यक्ष एसपी सिंह व शत्रुघ्न शर्मा सहित हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।

Subscribe to my channel


