Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बांदा 17 वर्षीय बेटी रैना को घर के पीछे पिता ने दफनाया पुलिस ने निकाला शव

Spread the love

*बांदा उत्तर प्रदेश न्यूज़

बांदा जनपद के नरैनी क्षेत्र में बेटी की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद पिता ने उसकी लाश घर के बाहर बाड़े में ही दफन कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर दफन की गई लड़की की लाश को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना नरैनी थाना क्षेत्र के बजरंग चौराहा का है। यही पर रहने वाले देशराज ने अपनी 17 वर्षीय बेटी रैना के मर जाने के बाद घर के बाहर बुधवार को सवेरे दफन कर दिया था।इस मामले की सूचना मुखबिर द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने रात में ही पहुंचकर इस मामले में पिता से पूछताछ की। पिता ने बताया कि मेरी बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है इसलिए मैंने शव को घर के बाहर दफन कर दिया है।लेकिन पुलिस को इसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ और पुलिस ने दफन की गई लड़की की लाश को जमीन से खोदकर बाहर निकलवाया और आज गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया है। इस बारे में क्षेत्राधिकारी नरैनी नितिन कुमार ने बताया कि लडकी की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत जांच के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। क्या सही है क्या गलत है कैसे मौत हुई या किसी ने मार डाला इस बात की जांच चल रही है अभी जल्दी दोषियों के ऊपर विधिक कार्रवाई होगी इस मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी समाजसेवी प्रभंजन कुमार गुप्ता सहित काफी अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com