फतेहपुर फतेहपुर जनपद के थाना ललौली अंतर्गत सुख निधान सिंह से अज्ञात लोगों ने ₹500000 की मांग की

*फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश न्यूज

फतेहपुर जनपद के थाना ललौली अंतर्गत अवगत कराना है कि अभिमन्यु सिंह पुत्र सुखनिधान सिंह निवासी कोण्डार थाना ललौली जनपद फतेहपुर हालपता ललौली रोड सर्वोदय नगर बहुआ थाना ललौली फतेहपुर ने सूचना दिया कि आज दिनांक 16.04.2022 को उनके घर के दरवाजे पर एक हस्त लिखित पत्र मिला जिसमे 500000/- रूपये की मांग की गयी एवं धमकी देने हेतु एक प्लास्टिक मे लाल रंग का टेप लगा कर वायर व प्लेट लगा कर सनसनी फैलानी हेतु उसके दरवाये पर लटकाई गयी थी। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ललौली मय हमराह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा सावधानी से देखा गया तो उसमे केवल पटाखे निकले हैं। किसी व्यक्ति द्वारा अभिमन्यू सिंह को डराने धमकाने के लिये यह शरारत की गयी है। फिर भी डिस्पोजल कराने हेतु संबंधित को पत्राचार किया जा रहा है। अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। आफताब अहमद द्वारा जानकारी प्राप्त
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



