फिरोजाबाद फिरोजाबाद: डीएम व सीडीओ ने ‘‘शौर्य गाथाएं‘‘ पुस्तक का किया विमोचन

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट
फिरोजाबाद। अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए वीर सपूतोें के इतिहास पर एक काॅमिक्स बुक ‘‘शौर्य गाथाऐं‘‘ का प्रकाशन कराया गया है। शौर्य गाथाऐं पुस्तक का विमोचन जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड ने बुधवार को कलैक्ट्रेट सभागार में करते हुए पुस्तक की सराहना की।
पुस्तक को काॅमिक्स का स्वरूप दिया गया है। ताकि बच्चें इतिहास की जानकारी कहानी के रूप में पढकर अपने गौरवमयी इतिहास को जान सकें। पुस्तक में कुल 14 एतिहासिक पात्रों व घटनाओं को उल्लेख किया है।
पुस्तक में शहीद मंगल पाण्डे, शहीद उधा देवी, जलिया वाला काण्ड, झलकारी बाई, काकोरी कांण्ड, चंद्रशेखर आजाद, चैरी चैरा काण्ड, हेमु कलाड़ी, शहीद भगत सिंह, शहीद उधमसिंह, रोशन सिंह, भारत छोडो आंदोलन, शहीद उधम सिंह, रानी लक्ष्मी बाई का चित्रात्मक वर्णन पुस्तक मे किया है।
इस पुस्तक के लेखक का कार्य अशोक अनुरागी प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल बसई मोहम्मदपुर एवं ज्योति वर्मा सहायक अध्यापक उ.प्र. विद्यालय गलामई द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
लेखकगणों ने बताया कि पुस्तक के प्रकाशन में मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड का शतत मार्गदर्शन रहा। विमोचन के दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तक लेखकों की प्रशंसा की एवं बधाई दी।
इस अवसर उप जिला मजिस्ट्रेट डा. बुशरा बानो, परियोजना निदेशक जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
Subscribe to my channel

