Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

जेडीयू के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजेश कुमार अनुरागी के अगुवाई में मनाया गया लोक नायक जय प्रकाश नारायण जी का जन्मदिन

जेडीयू के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजेश कुमार अनुरागी के अगुवाई में मनाया गया लोक नायक जय प्रकाश नारायण जी का जन्मदिन

Spread the love

जेडीयू के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजेश कुमार अनुरागी के अगुवाई में मनाया गया लोक नायक जय प्रकाश नारायण जी का जन्मदिन ।

 

आज बांदा तिंदवारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत वासिलपुर में लोक नायक जय प्रकाश नारायण की जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जेडीयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने जनता को संबोधित करते हुए लोगो को संकल्प दिलाया की अब 2024 में देश में समाजवादी विचारधारा की सरकार बनाएंगे वही जेडीयू के श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार भारतीय ने जनता को संबोधित करते हुए जनता को बताया अपने अधिकारों को पहचानो और संविधान को बचाओ देश का लोकतंत्र खतरे में इसको बचाना होगा।

जवाहरलाल नेहरू के बेहद खास सहयोगी रहे जेपी
जयप्रकाश नारायण आजादी की लड़ाई में पंडित जवाहरलाल नेहरू के बेहद खास सहयोगी रहे। वह काफी दूरदर्शी राजनीतिज्ञ जो आधुनिक भारत की नब्ज जानते थे। बिहार के सिताब दियारा में साल 1902 में 11 अक्टूबर के ही दिन जय प्रकाश नारायण का जन्म हुआ था। आज देश के लोग संपूर्ण क्रांति के जनक जयप्रकाश नारायण जेपी और लोकनायक के नाम से भी जानते हैं।
जेपी ने 1974 में भारत के उस दौर में जाति-भेद मिटाने को लेकर आंदोलन किया था और तब जेपी के साथ लगभग 10 हजार लोगों ने अपना जनेऊ तोड़ यह संकल्प लिया था कि वे जाति प्रथा को नहीं मानेंगे। जयप्रकाश नारायण ने भारत में न्यायपूर्ण सामाजिक व्यवस्था की स्थापना के लिए संघर्ष किया। उनके मौलिक विचार आज भी अपने देश की ज्वलंत सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक समस्याओं के समाधान के लिए प्रासंगिक जेपी या लोकनायक के नाम से लोकप्रिय जयप्रकाश नारायण एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता, सिद्धांतवादी, समाजवादी और राजनीतिक नेता थे। उन्हें 1970 के दशक के मध्य में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए याद किया जाता है। जेपी आंदोलन से ही लालू प्रसाद यादव, शरद यादव, नीतीश कुमार जैसे नेता निकले।

भारत पर जब अंग्रेज शासन की हुकूमत थी तब महात्मा गांधी, सरदार पटेल जैसे तमाम नेता उनके सामने लोहा ले रहे थे। लेकिन आजाद में सत्ता की दीवारों को हिला देने वालों में अगर किसी का नाम आएगा तो सबसे पहले लोकनायक जयप्रकाश नारायण यानी जेपी का नाम सबसे पहले आएगा। कहा जाता है जेपी के आंदोलन से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी इनती घबरा गईं थीं इनकी संघर्ष से ।

कार्यक्रम में में एक सैकड़ा लोग थे सम्मिलित लोग
प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ यूपी शालिनी सिंह पटेल,प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड श्रमिक प्रकोष्ठ रवींद्र कुमार भारतीय, राजेश कुमार अनुरागी कार्यवाहक अधीक्षक जनता दल यूनाइटेड बांदा
जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ की बांदा की जिलाध्यक्ष राम बाई प्रजापति,संत कुमार,विद्या देवी,,कविता चुन्नी, रामसखिया राम मिलन प्रजापति , राजकरन वर्मा, जय गोपाल,सुरेश, सुमन गिल्ली देवी ,गोमती , खुसी देवी, मंजू देवी आदि लोग

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com