चित्रकूट ग्राम पंचायत सुरुवल मैं सहबान पुत्र रज्जब अली के घर में लगी आग लाखों का सामान जलकर राख

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद के ब्लॉक पहाड़ी व थाना तहसील राजापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सूरवल के मजरा बेहनन के पुरवा में सहबान पुत्र रज्जब अली के घर में लगी आग लाखों का सामान जलकर राख फजल अहमद पुत्र नत्थू खान का भी काफी नुकसान हुआ ग्रामीणों ने काफी मशक्कत की आग बुझाने में लेकिन जलती आग को रोकने में कामयाब नही हो पाये आग बढ़ते बढ़ते ट्यूबवेल तक पहुंच गई जहां पर रखे कई पाइप व ट्यूबवेल का सारा सामान जलकर राख हो गया दोनों पीड़ित बहुत ही गरीब हैं सारी खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई पूर्व ग्राम प्रधान शब्बीर अहमद के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई पूर्व प्रधान ने बताया जिस समय आग लगी थी हमने कई कर्मचारियों अधिकारियों को फोन लगाया लेकिन फोन नहीं लग पाया एस एम एस के माध्यम से जिला अधिकारी महोदय को सूचना दिया लेकिन अभी तक कोई भी प्रशासनिक कर्मचारी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे चैनल के माध्यम से पूर्व प्रधान व ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से निवेदन किया है तत्काल प्रभाव से प्रशासनिक कार्रवाई करवाते हुए जिलाधिकारी महोदय पीड़ितों को सरकारी लाभ दिलाने मे मदद करे इस मौके पर बहुत अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel


