Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव : अध्यक्ष चुनाव में जीत संघर्षों की जीत: राजकिशोर रावत

Spread the love

उन्नाव

गुडिया रावत उन्नाव रिपोर्ट

पंचायत चुनाव में कम सीटें जीतने के बाद यह राह बड़ी मुश्किल थी परंतु बांगरमऊ चुनाव की तरह ही इस चुनाव में भी पार्टी हित में कार्य करते हुए इस चुनाव को भी सभी के सहयोग से जीता गया पूरे चुनाव के दौरान कई तरह की भ्रामक बातें फैलाई गई परंतु हमने इन सब को दरकिनार करते हुए हमने चुनाव जीतने में अपना ध्यान लगाया, यह बात नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुन सिंह के स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने कही।

इसके पूर्व माननीय विधायक अनिल सिंह ने भी बोलते हुए कहा हम सब की मेहनत रंग लाई जीत को सहज स्वीकार करें कहीं कुछ बोलने की जरूरत नहीं है।

माननीय विधायक बृजेश रावत जी व श्रीकांत कटियार ने भी बोलते जीत के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस कार्यक्रम की शुरुवात महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण से हुई ।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुन के साथ सभी पदाधिकारियो और माननीय विधायको का भी स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत विधायक बृजेश रावत, श्रीकांत कटियार, अनिल सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश सिंह गौर, जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित, राकेश साहू जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा, आशीष बाजपेई अटल, अवधेश कटियार, मनीष जायसवाल, रजनीश वर्मा पंकज त्रिपाठी आदि रहे

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com