हरदोई युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मल्लावां विजय कुमार रैदास पुत्र श्रीपाल रैदास निवासी काजीटोला मिर्जापुर कस्बा मल्लावां जिला हरदोई ने घर के कमरे में फांसी का फंदा बनाकर उसमें लटककर जान दे दी।बताते चलें कि सुबह विजय जब सो कर के नहीं उठा तब घर के लोगों ने दरवाजा खटखटाया दरवाजा नहीं खुला किसी तरह खोलकर देखा तो विजय कुमार मृत हालत में लटका हुआ मिला घर के लोग सन्न रह गए, घर पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर मल्लावां कस्बा इंचार्ज हरेंद्र सिंह में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा हेतु मोर्चरी पोस्टमार्टम हेतु हरदोई भेज दिया। विजय विद्युत विभाग में कर्मचारी था।मृतक नशे का अत्यधिक आदि था।मृतक की शादी 11 माह पूर्व हो चुकी है।विजय की पत्नी होली से ही मायके में है।मृतक शराब का अत्यधिक आदि था।फिलहाल सुसाइड के कोई ऐसे साक्ष्य नहीं मिले हैं।पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
रिपोर्ट-**अनूप कटियार हरदोई**
Subscribe to my channel


