BreakingPublicबिहारस्थानीय खबरें

सहरसा में चला बुलडोजर, निबंधन कार्यालय से कचहरी चौक तक अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दर्जनों दुकानें ध्वस्त

सहरसा में चला बुलडोजर, निबंधन कार्यालय से कचहरी चौक तक अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दर्जनों दुकानें ध्वस्त

Spread the love

लोकेशन  सहरसा
संवाददाता  विकास कुमार 7545820714

सहरसा में चला बुलडोजर, निबंधन कार्यालय से कचहरी चौक तक अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दर्जनों दुकानें ध्वस्त

खबर सहरसा से है जहाँ सड़क किनारे बसे अवैध अतिक्रमण कारियों के खिलाफ जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है. इस दौरान शहर के निबंधन कार्यालय से लेकर कचहरी चौक तक जेसीबी की मदद से दर्जनों दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया. आपको बता दें कि सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण कारियों ने कब्जा जमा रखा है जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल बनी हुई रहती और लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई है. जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण कारियों को पहले ही नोटिस जारी कर जगह खाली करने का निर्देश दिया गया था बावजूद अतिक्रमण कारियों ने दुकानें नही हटाई जिसके बाद जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है. इस बाबत सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. सड़क किनारे सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने वाले अवैध अतिक्रमण कारियों के खिलाफ कारवाई जारी रहेगा.

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com