BreakingPublicएक्सक्लूसिवबिहार
Trending

 स्व. सुनील कुमार सिंह अधिवक्ता की 12वीं पुण्यतिथि पर नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन

 स्व. सुनील कुमार सिंह अधिवक्ता की 12वीं पुण्यतिथि पर नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन

Spread the love

लोकेशन  सहरसा (बिहार)
संवाददाता  विकास कुमार

 स्व. सुनील कुमार सिंह अधिवक्ता की 12वीं पुण्यतिथि पर नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन

गरीबों के बीच भोजन का वितरण, अधिकारियों, नेताओं व समाजसेवियों ने दी श्रद्धांजलि

 स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह अधिवक्ता की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिजनों द्वारा नया बाजार स्थित बाबू चंदू सिंह कैंपस, मोती कुटीर में सामाजिक सेवा से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं, गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में कई अधिकारी, नेता और समाजसेवी शामिल हुए और स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। परिजनों ने बताया कि स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर हर वर्ष जरूरतमंद लोगों की सेवा के उद्देश्य से सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस बार नि:शुल्क जांच शिविर और भोजन वितरण के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com