चित्रकूट बजरंग दल सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा रामनवमी के दिन भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारियां जोरों पर

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

*बजरंग दल सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा रामनवमी के दिन भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारियां जोरों पर*
चित्रकूट जनपद में रामनवमी पूजा के अवसर पर रगौली ग्राम से नादी के हनुमान मंदिर तक शोभा यात्रा निकालने को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैकोरोना काल के बाद अब जुलूस निकालने को लेकर राम भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला। रामनवमी पूजा शोभा यात्रा को लेकर सोमवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता ने आज रगौली ग्राम में सुबह 11:00 बजे एक बैठक हुई। बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष लव द्ववेदी जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ज्ञानेंद्र मिश्रा करन अंकुल धर्मेन्द्र मिश्रा आदि पार्टी के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भव्य तरीके से जुलूस निकालने को लेकर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि कोरोना काल के बाद इस वर्ष भगवान राम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकालना है। इसके लिए अभी से ही तैयारियों में जुट जाएं। बजरंग दल के संयोजक कुलदीप उपाध्यक्ष ने बताया कि राम नवमी पूजा शोभायात्रा 10 अप्रैल 2022 दिन सोमवार को समय 8:00 सुबह रगौली से हनुमान मंदिर तक निकाली जाएगी। बजरंग दल के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस बार रगौली प्रखंड के 15 पंचायतों एवं नगर के लोगों को बजरंग दल से जोड़ने और उन जगहों से राम नवमी पूजा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें पूरा हिंदू समाज शामिल होगा। बजरंग दल पदाधिकारियों व समाजसेवी देवीदयाल राजपूत द्वारा सूचना प्राप्त
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel


