चित्रकूट ग्राम पंचायत भदेहदू के मौजा सुखौरा में विद्यालय की स्थित दयनीय

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद की तहसील राजापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भदेहदू के मौजा सुखौरा में स्थित विद्यालय काफी जर्जर हो चुका है उसकी दीवारें और छत पर दरार आ गई है ऐसी स्थिति में मासूम बच्चों को वहां पर पढ़ाना मौत को आमंत्रण देना है कई बार ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को सूचित किया इसके बाद भी आज तक विद्यालय निर्माण कार्य नहीं हो पाया एबीएसए साहब पहाड़ी से बात करने पर पता चला सुखौरा विद्यालय पर पढ़ रहे बच्चों को जमौली विद्यालय पर शिफ्ट कर दिया गया है ताकि कोई हादसा ना हो सके जब तक विद्यालय सही नहीं होगा तब तक बच्चे दूसरे विद्यालय पर पढ़ाई करेंगे ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मांग किया है तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करवाते हुए विद्यालय निर्माण कार्य पूरा करावे ताकि मासूम बच्चों के शिक्षण कार्य में कोई व्यवधान ना हो सके इस मौके पर ग्रामीण उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel

