Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद टूंडला जीआरपी व आरपीएफ ने चलाया रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

 

टूंडला लखनऊ में मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यकम को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर में राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

जीआरपी प्रभारी योगेन्द्र यादव और आरपीएफ कंपनी कमांडर द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में रेलवे प्लेटफार्म संख्या एक, दो, तीन, चार, पांच, छह और सात पर बारीकी से चेकिंग अभियान चलाया गया। हर यात्री से पूछताछ करने के साथ ही सामानों की चेकिंग की गई।

सर्कूलेटिंग एरिया के साथ ही सीढ़ियों के नीचे भी जांच की गई। प्रभारी जीआरपी योगेन्द्र यादव ने बताया कि शपथ ग्रहण एवं वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com