Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सुपौल अज्ञात दरिंदों ने लाखों की लगी खेत में मकई फसल को काटकर किया बर्बाद

Spread the love

 

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत जदिया थाना क्षेत्र के अनंतपुर चौक वार्ड नं0-12-स्थित दो बिगहा खेत में लगे लाखों रुपए के मकई फसल को अज्ञात दरिंदों ने काटकर किया बर्बाद करने की है।
एक तरफ किसान रुपए खर्च कर कड़ी मेहनत से फसल लगाते हैं।
वहीं दूसरी तरफ डीएपी, यूरिया,खाद के लिए कंपकपाती ठंढ़ में रात दिन लाइन में लग कर खेती करते हैं।
दूसरी तरफ अज्ञात दरिंदों ने मिलकर लाखों रुपए के फसल को बर्बाद कर दिया।
किसान चंदन मेहता, जदिया पंचायत के अनंतपुर चौक वार्ड नं0-12-का रहने वाला है।
उन्होंने बताया की कड़ी मेहनत कर कंपकपाती ठंढ़ में भी खेत में मकई लगाया था।
लेकिन अज्ञात दरिंदों ने मिलकर रात्रि समय आकर दो बिगहा खेत में लगे मकई को काटकर बर्बाद कर दिया।
जिसका कीमत दो लाख रुपए बताया जा रहा है।
वहीं ग्रामीणों ने बताया की अज्ञात दरिंदों ने किसान चंदन मेहता,का दो बिगहा खेत में लगे मकई फसल को रात्रि में काटकर बर्बाद कर दिया।
हमलोग सरकार से माँग करते हैं की किसान चंदन मेहता, को उचित मुआवजा दिया जाय।
ताकि किसान चंदन मेहता, का परिवार भूखे नहीं मरे।
क्योंकि खेत में लगे मकई का फसल बर्बाद होने से गरीब किसान के परिवार पर क्या गुजरेगी।
अंदाजा लगाया जा सकता है।
अब देखना लाज़मी होगा की फसल बर्बाद करने वाला अज्ञात दरिंदा कब तक पुलिस गिरफ्त में आता है या नहीं आता है।
क्या किसान चंदन मेहता, को सरकारी मुआवजा मिल पाता है या नहीं।
ऐसी बहुत सारी बातें हैं जिसका निदान होना जरूरी है।

बाईट:-चंदन मेहता, गरीब किसान।
बाईट:-ग्रामीण किसान।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com