चित्रकूट नवनिर्मित थाना सरधुआ का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न
नवनिर्मित थाना सरधुआ का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद में अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए आज एक नया पुलिस थाना सरधुआ को बनाया गया।नए थाने का उदघाटन चित्रकूट जनपद के पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा व आर के सिंह पटेल सांसद बांदा चित्रकूट द्वारा किया गया।
जहां एक ओर तिरहार क्षेत्र में अब पुलिस के लिए अपराध पर अंकुश लगाना आसान हो जाएगा। वहीं, लोगों को भी एफआईआर दर्ज करवाने के लिए दूर दराज जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।राजापुर थाना वा पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांवों को जोड़कर राजापुर कमासिन मार्ग पर ग्राम पंचायत सरधुआ में सरधुआ को नया थाना बनाया गया।
जिसमें 24 गांव राजापुर थाना क्षेत्र के वा 18 गांव पहाड़ी थाना क्षेत्र के जोड़े गए हैं।सरधुआ थाने में नए गांव कौन कौन से जोड़े गए स्क्रीन पर आप देख सकते हैं।अब से इन ग्रामपंचायतों की शिकायते सरधुआ में सुनी जाएंगी।सरधुआ में नए थाने के पहले थाना प्रभारी प्रवीण सिंह बनाए गए।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अतुल शर्मा द्वारा तिरहार क्षेत्र में हो रहे अपराधो पर अकुंश लगाने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई इस मौके पर अधिकारियों कर्मचारियों समाजसेवियों क्षेत्रीय ग्रामीणों पुलिसकर्मियों की उपस्थित बहुत अधिक संख्या में रही
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel


