Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष रामखेलावन निषाद ने सैकड़ों सपाईयों को दिलाई निषाद पार्टी की शपथ

Spread the love

गुडिया रावत उन्नाव रिपोर्ट

एंकर: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में आज सैकड़ों समाज वादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने थामा निषाद पार्टी का दामन। उन्नाव जनपद के कटहा दलनारानपुर के ग्राम प्रधान दीप चन्द्र निषाद सहित सैंकड़ों पदाधिकारियों ने निषाद पार्टी पर जताया भरोसा। भाजपा और निषाद पार्टी के गठबंधन को सफल बनाने के लिए दिन रात एक करने वाले निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उप मुख्यमंत्री बनाने की मछुआरों ने भाजपा से लगाई उम्मीद। निषाद पार्टी जिला अध्यक्ष उन्नाव रामखेलावन निषाद ने बताया कि इस चुनाव में जनता ने भाजपा और निषाद पार्टी गठबंधन में सबका साथ सबका विकास के तहत मोदी, योगी और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय कुमार निषाद की कड़ी मेहनत से फिर एक बार प्रचंड बहुमत से चुनाव जिताकर विधान सभा में भेजकर रचा इतिहास । उत्तर प्रदेश की राजनीति के इतिहास में काफी समय बाद लगातार दो बार सरकार बनाने का भाजपा को अवसर मिला जिसके कारण मछुआरों के सम्मान के लिए मछुआरों ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उप मुख्यमंत्री के रूप सबका साथ सबका विकास के नारे को साकार करने के लिए भाजपा से लगाई उम्मीद। निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष रामखेलावन निषाद ने कहा कि हम लोगों ने ईमानदारी से अपना फर्ज निभाया है अब बी जे पी के शीर्ष नेतृत्व को अपना फर्ज निभाना चाहिए जिससे दो हजार चौबिस में हमारे समाज के लोग पुनः भाजपा और निषाद पार्टी गठबंधन को पूर्ण बहुमत से जिताकर विरोधियों को सिखा सकें सबक। निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष रामखेलावन निषाद ने कहा उन्नाव जनपद में किसी मछुआ समाज के व्यक्ति को यदि कोई अधिकारी करे परेशान तो तुरन्त हमसे आप लोग करें सम्पर्क अब हमारे समाज के किसी भी व्यक्ति का उन्नाव जनपद में नहीं होगा शोषण।बाईट :- निषाद पार्टी जिला अध्यक्ष रामखेलावन निषाद उन्नाव।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com