चित्रकूट बुंदेलखंड में होली उत्सव मनाते हुए ग्रामीण

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद की तहसील राजापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरद्वारा में बहुत ही उत्साह के साथ ग्रामीणों ने होली महापर्व मनाया पूरे गांव में हंसी खुशी का माहौल रहा गांव के सभी युवा बुजुर्ग एकत्रित होकर होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर परिक्रमा करते हुए धूल उड़ाई इसके बाद वापस ढोल बाजे के साथ गांव की गलियों में घूमते हुए एक स्थान पर पहुंचकर पुराने रीति रिवाज को जीवित रखते हुए मोगरा उठाने का कार्यक्रम चला पूरे गांव में हर तरफ डीजे बज रहे हैं युवा पीढ़ी डांस कर रही है बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से समूचे बुंदेलखंड क्षेत्र में होली महापर्व मनाया गया इस मौके पर बहुत से गांव के सम्मानित बुजुर्ग युवा एकत्रित रहे जिला अधिकारी चित्रकूट शुभ्रांत कुमार शुक्ला उप जिलाधिकारी राजापुर प्रमोद झा उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश कुमार श्रीवास्तव उप जिलाधिकारी कर्वी सदर पूजा यादव पुलिस अधीक्षक चित्रकूट धवल जायसवाल क्षेत्राधिकारी राजापुर थाना अध्यक्ष राजापुर बहुत ही सही तरीके से पूरे जिला में शांति व्यवस्था के लिए इंतजाम किए थे गाँव गाँव गली गली में पुलिस प्रशासन गश्त करते हुए पूरे जिले में शांति व्यवस्था का माहौल बनाए रखा प्रशासन ने बहुत ही सराहनीय कार्य चित्रकूट जनपद में किया कही भी कोई बिवाद नहीं हुवा पूरे जिले में शांति का माहौल रहा
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel


