Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
फिरोजाबाद दस से बारह मोटोरसवार लड़कों ने चौदह वर्षीय लड़के की हत्या

सिरसागंज मे आनंद नगर, तहसील सिरसागंज के लगभग दस से बारह मोटोरसवार लड़को ने चौदह वर्षीय शायमु जाटव पुत्र रंजीत सिंह जो कि रोड पर खड़े होकर अपने चाचा रघुनाथ का इंतजार कर रहा था तभी इन मोटोरसवार लड़को जिसमें पिंकी यादव,बंगाली बाबु ,विमल यादव के पुत्रों व दस अज्ञात लोगों ने गाली गलौज ही नही बल्कि जाति सूचक शब्दों का गलत तरीके से इस्तमाल किया एवं ईंट पत्थरों से मारा जिससे चौदह वर्षीय लड़के को जान से हाथ धोना पड़ा।
मृतक की बहन,परिवारजनों एवं लोगों ने जाम लगाकर विरोध प्रकट किया । उप जिलाधिकारी विवेक मिश्रा एवं सिओ कमलेश कुमार ने तत्काल कार्यवाही एवं अथक प्रयासों से जाम को हटवाया । मृतक के परिजन को मुआवजा एवं सख्त से सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित भी किया।
ललित कुमार यादव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



