सुपौल होली पर्व को लेकर SDM, ने रखी शांति समिति की बैठक

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत आदर्श थाना त्रिवेणीगंज में होली पर्व को लेकर SDM, के द्वारा शांति समिति की बैठक रखने की है।
SDM, एस जेड हसन, ने बताया की होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई है।
जिसमें दोनों समुदाय के लोग राजनीतिक दल, पंचायत प्रतिनिधि अन्य दर्जनों गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
बैठक में सभी की बात सुनी गई।
साथ हीं बताया की शांतिपूर्ण वातावरण में होली एवं सोवेरात पर्व मनाया जाय।
उसके लिए पुलिस प्रशासन को आदेश दिया गया है की असमाजिक तत्वों के लोगों पर पैनी नजर बनाएं रखें।
अगर कोई भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या हुरदंग करते पाए गए तो उस पर तुरन्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
वहीं बैठक में आए कुछ लोगों ने बताया की शराब व्यापारियों का थाना से कनेक्शन जुड़ा हुआ है।
जिस कारण शराब बिकती है।
वहीं थाना प्रभारी को आड़े लेते हुए बताया की शुरू शुरू में ठीक रहते हैं।
लेकिन बाद में किसी की नहीं सुनते हैं।
मनमानी करते हैं।
एक तरफ सरकार सभी पुलिस प्रशासन को पूर्णरूप से शराबबंदी हो उसके लिए कार्य पर लगा दिए हैं।
वहीं दूसरी तरफ शराब माफियाओं का खाखी से कनेक्शन बता रहे हैं।
बाईट:-एस जेड हसन, SDM, त्रिवेणीगंज।
बाईट:-बैठक में आए व्यक्ति।

Subscribe to my channel



