Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा आचार्य धर्मचंद देव महाराज जी की 103वां जन्म जयंती सत्संग समारोह का आयोजन

Spread the love

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट)।

गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत दिन रविवार को विहंगम योग संस्थान प्रखंड इकाई कांडी के द्वारा आचार्य धर्मचंद देव महाराज जी की 103वां जन्म जयंती सत्संग समारोह का आयोजन ग्राम ढबरिया में किया गया जिसका मुख्य अतिथि उपेंद्र नाथ मिश्रा झारखंड प्रदेश अन्न मंत्री) डॉ रामरेश यादव (पलामू) सुरेंद्र विश्वकर्मा (उपदेष्टा) सुरेंद्र दुबे रामसूरत प्रजापति (अन्न प्रभारी गढ़वा) ने विहंगम योग के ज्ञान की चर्चा की वही इस अवसर पर उपेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि सतगुरु त्रिकालदर्शी होते हैं वह हजारों कोष की बात सुन सकते हैं एवं हजारों कोस दूर अपनी बातों को पहुंचा सकते हैं ।एक समय में अनेकों स्थानों पर एक साथ प्रकट हो सकते हैं ।सतगुरु एक पल में आत्मा को परमात्मा से मिला सकते हैं। वही सभी वक्ताओं ने अपने आचार्य धर्म चंद्र देव जी के जीवनी पर चर्चा की डॉ रामरेश यादव ने कहा कि सदा गुरु का इस धरती पर “एक विशेष कार्य के लिए हुआ है जन-जन तक ब्रह्म विद्या का प्रचार करना और भव तपित जीवो को मुफ्ती एवं भक्ति प्रदान करना वही हम आपको बता दें कि इस कार्यक्रम की शुरुआत सदा गुरु के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया वही कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में गुरु भाई एवं गुरु बहनों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया वहीं इस कार्यक्रम के संचालन कर रहे कांडी प्रखंड के प्रभारी संदीप कुमार ने किया तथा सफल बनाने में रामबरत, सुरेंद्र विश्वकर्मा ,राम किशोर प्रसाद, सत्येंद्र, अवधेश, जयप्रकाश, मनोज पाल, बाबूलाल,, कौशल्या देवी, मंजू देवी, आदि ने इस कार्यक्रम में अपनी मुख्य रूप से भूमिका निभाई।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com