Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई अधिक मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु पत्रकार-प्रशासन के बीच हुआ क्रिकेट मैच

Spread the love

.
#हरदोई: स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाताओं कोे अधिक से अधिक मतदान करने के प्रति जागरूक करने हेतु स्पोर्ट स्टेडियम में जिला प्रशासन एकादश एवं पत्रकार एकादश के बीच 15-15 ओवर का क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

जिला प्रशासन एकादश टीम के कप्तान जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अपनी टीम के लिए उन्होंने धुआधार 38 रन बनाये। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन एकादश की ओर से बल्लेबाजी करते हुये राजेश तिवारी ने 50 रन व अरूण प्रताप सिंह ने 32 रन बनाये। अखिलेश गौतम 04 रन व मोहम्मद परवेज 01 रन बनाकर नाबाद रहे। जिलाधिकारी के साथ प्रारम्भिक जोड़ी के रूप मे उतरे पुलिस अक्षीक्षक राजेश द्विवेदी बिना कोई रन बनाये आउट हुये। पूरी टीम ने 15 ओवर में 169 रन बनाये और पत्रकार एकादश को 170 रनों का लक्ष्य दिया।

पत्रकार एकादश की ओर से मोहम्मद नसीम, आलोक सिंह, अभिनव द्विवेदी व शिवहरी ने एक-एक विकेट लिया। जवाब मे पत्रकार एकादश की टीम ने निर्धारित 15 ओवर मे 112 रन बनाये। टीम की ओर से अविचल गौरव ने 04, मोहम्मद नसीम ने 04, कुलदीप शर्मा ने 53, प्रशान्त तिवारी ने 12, आलोक सिंह ने 02, प्रशान्त पाठक ने 01 व शुशान्त ने 08 रन बनाये। टीम के दो खिलाड़ी शून्य पर आउट हुये। जिला प्रशासन एकादश की ओर से राजेश तिवारी व मोहम्मद परवेज ने 03-03 तथा अखिलेश गौतम ने 02 विकेट लिये। मैच की समाप्ती के बाद राजेश तिवारी को मैन आफॅ द मैच दिया गया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा उप विजेता टीम पत्रकार एकादश को तथा मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना द्वारा विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की गयी। मैच के दौरान मिहिर द्विवेदी ने स्कोरर तथा अलौकिक मिश्रा व नितेन्द्र सिंह ने अम्पायर की भूमिका निभायी।

इसके अतिरिक्त टेन स्क्वायर क्रिकेट फेडरेशन आफॅ इण्डिया की ओर से जिलाधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना तथा नगर मजिस्ट्रेट डॉ0 सदानन्द गुप्ता को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे, बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व बड़ी संख्या मे दर्शकगण मौजूद रहे।
*आवाज इण्डिया लाइव अनूप कटियार*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com