फिरोजाबाद उप मुख्यमंत्री उ.प्र बृजेश पाठक द्वारा सविता सेन नंदवशी समाज को अपमानित करने के संम्बध में अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
उप मुख्यमंत्री उ.प्र बृजेश पाठक द्वारा सविता सेन नंदवशी समाज को अपमानित करने के संम्बध में अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

उप मुख्यमंत्री उ.प्र बृजेश पाठक द्वारा सविता सेन नंदवशी समाज को अपमानित करने के संम्बध में अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

आगरा।ममुख्यमंत्री जी सविता सेन महासभा उ.प्र रजि. आपको इस ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा रही है कि दिनांक 22/11/2022 के साक्षात्कार में पिछड़े वर्ग के अंतर्गत आने वाली उपजाति सविता, सेन नंदवशी को असंवैधानिक नऊआ कहकर संम्बोधित कर अपमानित किया गया है उनके इस कृत्य से देश के करोड़ों सविता सेन नंदवशी समाज के साथ साथ अन्य पिछडी जातियों की भी भावनाएं आहत हुई हैं।
मान.उप मुख्यमंत्री जी को शायद जानकारी नहीं है लेकिन जानकारी के लिए हम आपको अवगत करा रहे हैं कि इस उपजाति मे तमाम ऐसे लोग जन्मे हैं जिनका देश और धर्म के लिए बहुत बडा योगदान है जैसे आयुर्वेद के जनक धन्वंतरि जी, प्रथम चक्रव्रती सम्राट महापद्म नन्द जी, चक्रवर्ती सम्राट अशोक जी , अरहत उपालि जी , पंच प्यारे साहिब सिंह जी , पदमश्री भिखारी ठाकुर जी ,
पूर्व प्रधानमंत्री श्री गुलजारी लाल नंदा जी , स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी आदि इसी समाज में जन्मे महापुरुष थे।
वर्तमान समय में इस समाज के डाक्टर , इंजीनियर , वैज्ञानिक , अधिवक्ता , जज एवम अन्य उपलब्धि हासिल करने वाले पेशे से जुड कर देश और समाज की सेवा करने का काम कर रहे हैं।
सरकार उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी की जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में आबादी के 3 प्रतिशत संख्या में निवास कर रहे सविता सेन नंदवशी समाज को अवगत कराये कि कोबिड 19 के दौरान समाज के लिए उ.प्र सरकार ने क्या सहयोग किया था।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी शासनादेश के आधार से पिछड़ा वर्ग की जो सूची जारी की गई है उस मैं नउआ नाम की किसी जाति का उल्लेख नहीं किया गया है इस असंवैधानिक शब्द का प्रयोग किया जाना शासनादेश का उल्लंघन है।
महोदय किसी व्यक्ति द्वारा नऊआ शब्द के उपयोग कर समाज की भावनाओं को आहत करने के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने की आवश्यकता है जिससे भविष्य में कोई शासनादेश के विरुद्ध अपमानित शब्दों का प्रयोग ना कर सके।वहीं सविता समाज ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि आपकी सरकार में आपके सहयोगी उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी के इस घिनौने असंवैधानिक कृत्य से देश के सविता, सैन , नंदवशी समाज से संबंध रखने वालों के साथ अति पिछड़े वर्ग में भारी आक्रोश है।अतः सविता सेन महासभा जनपद आगरा उ.प्र रजि.आपसे अनुरोध करती है कि आपके मंत्रिमंडल में उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी द्वारा पिछड़ी जाति के अंतर्गत आने वाली उपजाति नाई को अपमानित करने हेतु उपयोग किए गए असंवैधानिक शब्दों को के द्वारा करोड़ों सविता सेन नंदवशी समाज के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रख उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने / टीवी चैनल के माध्यम से देश के करोड़ों सविता ,सेन , नंदवशी समाज से माफी मांगने की आप के माध्यम से मांग करते है। वहीं ज्ञापन देने वालों में सर्व श्री राजू सविता (संस्थापक/ अध्यक्ष) , अरविन्द मथुरिया (प्रदेश अध्यक्ष) , रामेंद्र सिंह सविता (जिलाध्यक्ष) , सतीश सविता , गोपाल सैन , सुरेश सविता , अनिल निवरानिया , गनेश कुमार , नीरज कुमार , राजेश कुमार सविता , विजय सविता , पवन कुमार सविता , जगदीश नरायन सविता , संजीव मथुरिया , विजेंद्र सविता , कुलदीप सविता , देवेंद्र सविता , नरेन्द्र नोहवार , राजकुमार , अमित कुमार प्रधान , देवेंद्र कुमार , सत्यप्रकाश सविता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



