Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार शराब के नशे में धुत कार लोगों को मारी ठोकर, सभी जख्मी का निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज जिसमें एक जख्मी की हालत बेहद नाजुक

शराब के नशे में धुत कार लोगों को मारी ठोकर, सभी जख्मी का निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज जिसमें एक जख्मी की हालत बेहद नाजुक

Spread the love

विकास कुमार रिपोर्ट

*एंकर :-* सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथ पट्टी गांव में आज मंगलवार को नशे में धुत कार चालक ने चार लोगों को ठोकर मारकर किया जख्मी।स्थानीय लोगों के द्वारा सभी जख्मी को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती ।जिसमें एक जख्मी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। वहीं नशा में धुत चालक को ग्रामीणों ने जमकर की धुनाई।घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के चंगुल से कर चालक को छुड़ाकर अपने गिरफ्त में लेकर थानां लायी। पुलिस द्वारा लगातार उक्त युवक से पूछताछ की जा रही है। स्तानीय लोगों ने यह भी बताया कि घटना में चार से पांच लोग जख्मी हुए और विभिन्न जगहों पर सभी घायलों का इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार जख्मी अशोक यादव बिहरा थानां अंतर्गत खोन्हा गांव वार्ड नं 11 का रहने वाला बताया जा रहा है।आज मंगलवार को खाद लेने के लिए सहरसा जा रहा था उसी दौरान आरण गांव के समीप तीन चार लोग आपस में खाद लेने की बात चीत कर रहे थे कि एक छोटी गाड़ी पर नशे की हालत में चला रहा एक युवक आकर सब को धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद खोन्हा निवासी अशोक यादव सहित कई लोग कई फिट ऊपर तक चले गए और नीचे गिर जिनसे की उनकी हालत काफी खराब है। समाचार लिखने तक जख्मियों की हालत काफी नाजुक थी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com