Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा DM एवं SP ने शराबबंदी सफल बनाने के लिए महिला एवं पुरुष को दिलाई शपत

Spread the love

 

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सहरसा बिहार।

एंकर:-मामला सहरसा जिला के बिहरा पंचायत में DM, आनंद शर्मा, एवं SP, लिपि सिंह, के द्वारा शराब का सेवन नहीं करने और शराब नहीं बेचने को लेकर महिला, एवं पुरुषों, को शपत दिलाने की है।
बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी कानून लागू है।
शराबबंदी कानून को सफल बनाने में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लगातार अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर सभी जिले के DM, एवं SP, को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।
ऐसे में सहरसा जिले के बिहरा पंचायत के बसियाघाट इलाके में DM, एवं SP, का काफिला पहुंचा। जहां उस इलाके के सैकड़ों महिलाएं और पुरुषों के साथ बैठक आयोजित की।
और सभी को शराब का सेवन न करने और शराब ना बेचने की शपथ दिलाई गई।
लोगों ने भी शराब बेचने और शराब का सेवन नहीं करने का शपथ लिया। ऐसे में DM, आनंद शर्मा,एवं SP, लिपि सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि शराब शरीर के लिए काफी हानिकारक है।
इससे लोगों की जान भी जा सकती है ।
और सरकार ने महिलाओं के बात पर ही शराब बंदी कानून को लागू किया।शराबबंदी को पूर्णरूप से सफल बनाना हम सभी का अधिकार है। ताकि हमारा बिहार शराब मुक्त हो सके।
वहीं DM, आनंद शर्मा, ने बताया की सरकार राज्य हित में जनता के लिए शराबबंदी कानून लाया।
ताकि सभी गरीब जनता का परिवार खुशहाल रहे।
जबकि बिहार में शराबबंदी से सरकार को बड़ी रेवेन्यू का घाटा है।
फिर भी सरकार जनता के हित के लिए जनता की खुशी के लिए शराबबंदी कानून लागू किया।
शराब एक जहर है जिससे कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।
शराबबंदी से सड़क दुर्घटना में भी कमी आई है।
अब देखना लाजमी होगा की शराबबंदी को लेकर सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश पर अधिकारियों द्वारा हर सम्भव प्रयास करने पर बिहार में पूर्णरूप से शराब बंद हो पाती है।
या फिर हर संभव प्रयास करते हुए भी असफल होते हैं।

बाईट:-आनंद शर्मा,DM, सहरसा।
बाईट:-लिपि सिंह,SP, सहरसा।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com