सुपौल पूर्णिया कारा से कैदी लेकर निर्मली जा रहा पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त 09 घायल

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला सदर अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत पूर्णिया केंद्रीय कारा से कैदी लेकर निर्मली जा रहा पुलिस वाहन की सुपौल जिले के भपटियाही बाजार में दुर्घटनग्रस्त हादसें में कैदी, ड्राईवर, सिपाही सहित -09-लोग घायल होने की है।
साथ ही पुलिस जवान के इंसास राइफल का तीन मैगजीन टूटने और दो गोली खोने की भी सूचना है।
सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पूर्णिया केंद्रीय कारा में बंद निर्मली थाना क्षेत्र के वार्ड नं0-06 -निवासी कैदी श्याम दास के पिता सत्तो दास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए न्यायालय के द्वारा-03 -दिन का पैरोल मिला था।
जो पूर्णिया केंद्रीय कारा से पुलिस जवान के साथ एक वाहन में श्याम दास,अपने घर निर्मली जा रहा था। भपटियाही बाजार के समीप पुलिस वाहन का ब्रेक फेल हो गया।
पुलिस गाड़ी बांस लदा ट्रैक्टर में पीछे से टकरा गई।
हादसे में सब इंस्पेक्टर गोपालगंज जिला निवासी मनोज कुमार मिश्र, हवालदार दरभंगा जिला निवासी कामिल हुसैन, सिपाही आरा निवासी चितरंजन कुमार, बेगूसराय निवासी अशोक कुमार, औरंगाबाद निवासी शशि भूषण कुमार,और अरवल निवासी रणधीर कुमार, कैदी श्याम दास,और गाड़ी चालक अनमोल कुमार घायल हो गए।
बाईट:-सिपाही, कैदी ले जा रहे।

Subscribe to my channel


