Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन, तो हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन, तो हुआ बड़ा खुलासा

Spread the love


फिरोजाबाद / शिकोहाबाद । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को थाना शिकोहाबाद पर दर्ज अभियोग में ठगी करने वाले गैंग की लूटेरी दुल्हन एवं उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया है । गैंग द्वारा फर्जी आधार कार्ड बनाकर एवं नाम बदलकर शादी करवायी जाती थी । बाद में दुष्कर्म व दहेज उत्पीडन के फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी देकर रुपये हडप लेते थे । गिरफ्तार अभियुक्तों को थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई है ।
एसएसपी आशीष तिवारी ने पुलिस लाइंस सभागार में वार्ता करते हुए बताया कि 03 अक्टूबर को थाना शिकोहाबाद पर हरीबाबू निवासी दिखतौली थाना शिकोहाबाद द्वारा अपनी पत्नी कल्पना के गुम होने की गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी । विवेचना के दौरान जाँच में तथ्य प्रकाश मे आये कि कल्पना की शादी हरीबाबू से वर्ष 2010 मे हुई थी । कल्पना मूल रूप से कलकत्ता की रहने वाली है ।

– फर्जी आधार कार्ड से लोगों को बनाते थे बेवकूफ –
पारिवारिक परिवेश गरीब होने की वजह से कल्पना द्वारा अपने मिलने वाली मालती नागर, मनोज एवं गोपाल के साथ मिलकर फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवाकर अब से लगभग 03 माह पूर्व संजीव दीक्षित पुत्र दयाराम निवासी नंगला बोझ थाना डौकी हाल निवासी मौहल्ला एकता कालौनी थाना ताजगंज आगरा से 1,65,000 रूपये ठग लिये तथा अब 1 लाख रूपये की और डिमाँड करने लगे थे । संजीव दीक्षित को इस बात की जब जानकारी हुई कि उसके साथ धोखाधडी करके फर्जी आधार कार्ड आरती उपाध्याय का बनवाकर शादी की गयी है, तब उसने यह बात अपने परिजनो को बतायी ।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम संगीता उपाध्याय उर्फ मालती नागर पत्नी चंदा बाबू निवासी नई आवादी रहना थाना उत्तर फिरोजावाद, आरती उपाध्याय उर्फ कल्पना पत्नी हरीबाबू निवासी दिखतौली थाना शिकोहाबाद फिरोजावाद तथा गोपाल पुत्र नाहर सिंह निवासी शेरपुरा भूडा थाना नारखी, फिरोजाबाद बताए हैं । गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, एसआई महेन्द्र सिहं, रोहताश सिंह, शिवशंकर थे ।

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com