Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा नगर पालिका अतर्रा में क्यों हुआ प्रदर्शन

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बांदा जनपद के अतर्रा नगर पालिका प्रशासन कर्मचारियों पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगा सभासदों द्वारा 6900000 लाख रुपए का फर्जी भुगतान निकालने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया।नगर पालिका में सभासदों द्वारा पहुंच प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ़ जांच कर मांग की गई। सभासदों के द्वारा बताया गया कि जेम पोर्टल के माध्यम से 69 लाख रुपयों से बिजली का सामान खरीदने की बात दिखा एक भारतीय जनता पार्टी के ठेकेदार हर्षित मिश्रा के नाम से रुपए निकालने का प्रयास किया जा रहा था। जब उन लोगों को जानकारी हुई तो नगरपालिका अतर्रा पहुंच हंगामा किया जिससे अब पोर्टल से संबंधित ठेकेदार का भुगतान तत्काल हटा लिया गया है। अधिशासी अधिकारी से जब पूरा मामला जानना चाहा तो उन्होंने फर्जी भुगतान की बात सिरे से नाकारी और आरोपों को गलत बताया।

इस दौरान उपस्थित लोगों में विनीता देवी, मीनाक्षी भानु प्रताप सिंह ,रणवीर सिंह, विभा देवी ,राजेश गुप्ता, अरविंद सिंह घनश्याम गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com