फिरोजाबाद यमुना को प्रदूषण मुक्त करने को नगर आयुक्त ने चलाया अभियान
यमुना को प्रदूषण मुक्त करने को नगर आयुक्त ने चलाया अभियान

फिरोजाबाद: यमुना को प्रदूषण मुक्त करने को नगर आयुक्त ने चलाया अभियान
फिरोजाबाद। शनिवार को नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों संग यमुना घाट पर हाथों में झाडू थाम सफाई अभियान चलाया। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं को घाट को साफ रखने, मूर्ति विसर्जन ना करने, सिंगल यूज प्लाटिक का इस्तेमाल ना करने हेतु जागरूक किया।
छठ पूजा को देखते हुए नगर आयुक्त घनश्याम मीणा अधीनस्थ अधिकारियों के संग पसीना वाले हनुमान मंदिर स्थित यमुना घाट पर सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। यमुना के आसपास गंदगी को देखकर नगर आयुक्त खुद झाड़ू लेकर यमुना घाट के आसपास की सफाई के कार्य में जुट गए। अपने अधिकारी को झाड़ू लगाते देख स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी सफाई कार्य में लग गए। उन्होंने पानी के अंदर कचरे को निकालने का भी कार्य कराया। उन्होंने एकत्रित ठोस अपशिष्ट को इकट्ठा करके वाहन के माध्यम से चनौरा खत्ता घर भिजवाया। साथ ही नगर आयुक्त ने यमुना तट पर आए श्रद्धालुओं को घाट को साफ रखने, उसमें मूर्ति विसर्जन ना करने, फूलों को यमुना में प्रवाहित ना करने, सिंगल यूज प्लाटिक का इस्तेमाल ना करने हेतु जागरूक किया। इस दौरान स्वच्छता मिशन के प्रभारी अरविंद भारती के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कई इंस्पेक्टर मौजूद रहे।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



