Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद सप्ताहिक विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम किया

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

नॉर्थ सेंटर रेलवे मेंस यूनियन के संस्थापक महामंत्री श्री आर डी यादव जी के निर्देशानुसार एवं प्रयागराज मंडल के मंडल मंत्री श्री डीएस यादव एवं मंडल अध्यक्ष श्री डीके मौर्या जी के आदेश अनुसार दिनांक 24 /01/22 को सप्ताहिक विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम किया इसमें शाखा टूंडला की तीनों शाखाओं द्वारा सभी पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
आज दिनांक 24/01/2022 को जनजागरण एंव विरोध सप्ताह के आखिरी दिन NCRMU टूंडला शाखा के सभी पदाधिकारियों ने आल इंडिया रेलवे मेंस फेडेरेशन के आवाहन पर एन.सी.आर.एम.यू. टूंडला के सभी पदाधिकारियों द्वारा मण्डल यातायात प्रबन्धक उ म रे टूंडला महोदय को 40 सूत्रीय ज्ञापन सौपा | जिसमे कर्मचारियो से संबन्धित समस्यायों से अवगत कराया | यह प्रदर्शन कार्यक्रम किया इसमें शाखा टूंडला की तीनों शाखाओं द्वारा सभी पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे | जनजागरण एंव विरोध सप्ताह का नेतृत्त्व कार्यकारी मण्डल अध्यक्ष श्री बलराम ने किया तथा संचालन शाखा मंत्री अमित पाल सिंह जयकिशन अजवानी सरदार सिंह ने किया | जिसमे निम्नलिखित मुद्दो के बारे मे चर्चा की गयी :

 न्यू पेंशन स्कीम वापस करके पुरानी पेंशन बहाल की जाए |
 मालगाड़ी के लोको पायलटो से संरक्षा के विपरीत हाई स्पीड की मेल / एक्स्प्रेस गाड़ियो पर काम कराना बंद किया जाए तथा ड्राईवरो की प्रोन्नति सुनिच्षित की जाए |
 सभी विभाग के कर्मचारियो को एमएसीपी का लाभ देना सुनिश्चित किया जाये |
 ब्लाक अटेण्ड करने वाले ट्रेक मेंटनरो की अलग से टीम बनाई जाये ट्रेक मेंटनरनों से सीएओ/ एमआरओ को उठाने के लिए दबाव बनना बंद किया जाए |
 शहरी क्षेत्र के ट्रेकों पर पड़े मल के सफाई की समुचित व्यवस्था कराई जाये तदोपरांत ट्रेक मेंटनरो को काम पर लगाया जाये |
 मुख्य टिकट निरीक्षक / लाइन के प्रोमोशन व ट्रांसफर मे नियमो की अनदेखी को समाप्त किया जाये व ट्रांसफर के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाये |
 मुख्य टिकट निरीक्षक / लाइन प्रयागराज मे दो – दो सुपरवाइज़र पदस्थ है जो मानव शक्ति का नुकसान है अत: अविलम्ब समाप्त हो जाये |
 रात्री ड्यूटि भत्ता हेतु 43600 की सीमा समाप्त कर रात्री ड्यूटि मे काम करने वाले सभी कर्मचारियो को रात्री भत्ता दिया जाये |
 सेवारत व सेवानिवृत कर्मचारियो को मेनुयली पास / पीटीओ दिलाया जाये |
 केंद्रीय चिकित्सालयों के सभी वार्डो मे लेट्रिन , बाथ रूम की दयनीय स्थिति मे अविलम्ब सुधार किया जाये |
 कार्मिक एंव लेखा विभाग मे रिक्त पड़े लिपिकी सवर्ग के पदो को शीघ्र भरा जाये तथा उन्हे प्रशिक्षण दिलाया जाए
 महिला ट्रेक मेण्टेरनो को दूसरे विभाग मे समायोजित किया जाये तथा सभी कर्मचारियो को वर्ष वर्ष 2012 से बंचिंग का लाभ देना सुनिश्चित किया जाए |
 निजीकरण, निगमिकरण व सौद्रीकरण पर अबलिम्ब रोक लगाई जाये तथा स्थायी प्रकृति के कामो को आउट सोर्स न किया जाये |
 मण्डल कार्यालय मे पीने के पानी की व्यवस्था कराई जाये तथा साइकल स्टेंड का विस्तार किया जाये |
 केरीज़ एंड वेगन व ए सी के स्कोर्टिंग कर्मचारियो को दिल्ली , देहारादून व जयपुर मे ठहरने की सुविधा प्रदान कराई जाये |
 पिक एंड चूज नीति के तहत ग्रेड पे 2400 के कर्मचारियो से कीमेन का काम कराना बंद किया जाये तथा यूएसएफ़डी मे कार्यरत कर्मचारियो से किमेन का काम कराना बंद किया जाये तथा यूएसएफ़डी मे कार्यरत कर्मचारियो का रोटेशन प्रतिवर्ष किया जाये ताकि अन्य कर्मचारियो को यूएसएफ़डी मे काम करने का मौका मिल सके |
 UMID card / I Card जो काफी दिनो से लम्बित है उसे अविलम्ब बनवाकर दिया जाए |
 गार्ड एंव लोको रनिंग कर्मचारियो के ओवर टाइम के भत्ते का भुगतान करना सुनिश्चित किया जाए
 गार्ड कोटी मे 56 % रिक्त पड़े पदो को अबलिम्ब भरा जाए |
 ग्रुप डी कर्मचारियो हेतु उपस्थिती पंजिका उनके कार्यस्थल पर मुहैया कराई जाए |
 SNT विभाग मे 25 % LDCE कोटे के तहत सहायक से तकनी0 सम्पन्न परीक्षा का परिणाम अबिलम्ब घोषित किया जाये |
 कै0 एंड वै0 विभाग के कर्मचारियो को हार्ड एंव रिस्क अलाउंस दिलाया जाए |
 रनिंग रूमो व रेस्ट हाउस मे समुचित सुविधाए मुहैया कराई जाए तथा चुनार रनिंग रूम मे बेडो की संख्या बढायी जाये
 C.V.V.R.S. के आधार पर रनिंग स्टाफ को दी गयी सभी एस.एफ़. -11 निरस्त की जाए |
 डीजल रनिग कर्मचारियो की वरीयता क्रम निर्धारित होने के उपरांत ही विधुत ट्रेन का संचालन करवाया जाये |
 गार्ड व ड्राईवर के लाइन बॉक्स को समाप्त ना किया जायी तथा कॉमन बॉक्स जैसी व्यवस्था पर रोक लगाई जाये |
 रनिंग कर्मचारियो के लिए हाई पावर कमेटी की अनुषंशा के अनुरूप 09 व 11 घण्टे की ड्यूटि का नियम लागू किया जाये |

विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे : श्री, के बलराम.के पी सिंह .सरदार सिंह .जयकिशन अजवानी , अमित पाल सिंह , मनोज मीना , रोशन लाल मीना, कैलाश चन्द्र , सतेन्द्र यादव दीपक शर्मा ,.रमेश चिम्पा. सुनील कुमार सिंह , मीना देवी , वाशी अहमद मोहित कुमार कृष्ण कुमार मीना , संजीव कुमार यादव , अरविंद मीना, सतेंद्र यादव , हैदर अली., धर्मेन्द्र .सुमित साहनी आदि मोजूद रहे |

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com