Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा जंक्शन पर हथियार लहरा रहा युवक। इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो। अब पुलिस गिरफ्तारी के लिए खोजने में जुटी।

सहरसा जंक्शन पर हथियार लहरा रहा युवक। इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो। अब पुलिस गिरफ्तारी के लिए खोजने में जुटी।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* सहरसा जंक्शन पर हथियार लहरा रहा युवक। इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो। अब पुलिस गिरफ्तारी के लिए खोजने में जुटी।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले में हथियार लहराना और हर्ष फायरिंग करना फैशन सा बन गया है।इधर लगातार इस तरह का वायरल वीडियो सामने आ रहा है।हालांकि सहरसा पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा के द्वारा इस तरह के वायरल वीडियो मामले में कार्रवाई भी की जा रही है।लेकिन युवक लोग इसे फैशन समझकर अपने कारनामे से बाज नहीं आ रहे हैं।इधर लगातार इस तरह के वीडियो सामने आ रही है।इसी कड़ी में आज गुरुवार को एक युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ है।यह वायरल वीडियो को युवक के द्वारा सौरव बाबू के नाम से इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किया गया है ।
मिली जानकारी के अनुसार यह वायरल वीडियो सहरसा जंक्शन का बताया जा रहा है।इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक सहरसा जंक्शन पर बेख़ौफ़ होकर हांथ में देशी कट्टा लेकर सहरसा जंक्शन के बोर्ड के सामने हथियार लाहरहा है और रिल्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है।जिसका वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।।
हकांकि इस वायरल वीडियो के बारे में आर पी इंस्पेक्टर वंदना कुमारी ने टेलीफोनिक वार्ता के दौरान बताया कि मेरे संज्ञान में ये वायरल वीडियो का मामला नहीं था।मीडिया से ही जानकारी मिली है।वीडियो की सत्यता की जांच कर युवक की पहचान की जा रही है।उक्त युवक की बहुत जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com