गढवा कांडी 25 वर्षीय युवक की मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

*कांडी 25 वर्षीय युवक की मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल*
गढ़वा जिला से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़दाग गांव निवासी- विनोद पासवान का 25 वर्षीय छोटा पुत्र- रामाशीष पासवान की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह तकरीबन 5 बजे की है। मौत का कारण दोनों किडनी फेल होने से बताया जा रहा है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि रामाशीष को लखनऊ, रांची व गढ़वा अस्पताल में इलाज कराया गया। अत्यधिक गरीबी होने के कारण अच्छे अस्पतालों में इलाज कराने से असमर्थ थे। गढ़वा अस्पताल में डायलिसिस पर भी रखा गया था। इसके बावजूद भी उसकी जान न बच सकी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अंतिम दाह संस्कार मेघनाडाह नामक डैम में कर दिया गया। मौके पर- हरिप्रसाद शर्मा, राजबली यादव, शिव यादव, भरत रजवार, डीलर- अक्षयबर विश्वकर्मा, अरुण साह, जयनाथ यादव, लल्लू प्रसाद यादव, बबन यादव, मुखदेव रजवार सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।
Subscribe to my channel



