Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी के साथ जारी हुआ भर्ती विधान

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बाँदा,उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियां वादों की बरसात कर रही हैं। प्रियंका गांधी के सहारे कांग्रेस प्रदेश में एक बार फिर से खुद को सत्ता के करीब लाने की कोशिशों में जुटी है। महिलाओं को 40 फीसदी हिस्सेदारी के अलावा प्रियंका ने इन चुनावों में रोजगार देने के वादे को चुनावी जीत के लिए अपना सहारा बनाया है। नौकरियों के जरिए युवाओं को साधने के हित के इस चुनावी वादे में खामोशी से सॉफ्ट हिंदुत्व का तड़का भी नजर आ रहा है।

बाँदा में दिन शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस / वार्ता आयोजित कर कांग्रेस पार्टी की ओर से भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र जारी कर दिया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनय सिंह शानू, एन एस यू आई जिलाध्यक्ष शनी पटेल, बाँदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी ने युवाओं के भर्ती विधान घोषणा पत्र को संयुक्त रुप से जारी किया।
इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सात करोड़ युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिज्ञा बद्ध है, प्रदेश का लाखों युवा बेरोजगार टहल रहा है, कांग्रेस पार्टी को इनकी फिक्र है, इनको सक्षम, सामर्थ्यवान एवं भविष्य उज्जवल बनाया जाएगा, कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने पर नौकरियों में भर्ती के लिए क्रांतिकारी शुरुआत कर देगी। इधर 5 वर्षों से बेरोजगारी 13 प्रतिशत से बढ़कर 66 प्रतिशत हो गई है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। यह हालत किसने पैदा किए हैं सर्व विदित है, 32 वर्षों से यहा इस ओर कोई ध्यान ही नहीं दिया गया। कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर शिक्षकों के प्राइमरी के 15 लाख खाली पड़े पदों को भरा जाएगा, माध्यमिक शिक्षको के 38000 पदों को भी भरा जाएगा, संस्कृत विद्यालयों में 20000 पद खाली है, महाविद्यालयों में 8000 पद खाली है, 32000 प्रशिक्षकों के पद खाली है तथा अन्य स्टाफ के भी हजारों पद खाली है सब भर दिए जाएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस / वार्ता में उपस्थित कार्यकर्ताओं में कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष बी लाल, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, राजेश गुप्ता, शिवबली सिंह, धर्मेश कुमार सिंह, दीपक सिंह, अशरफ उल्ला पप्पू रम्पा, सुखदेव गांधी, शब्बीर सौदागर, नाथूराम सेन, अली बक्स आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कल दिनांक 21 जनवरी 2022 को युवाओं का घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस के दिल्ली स्थित मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भर्ती विधान शीर्षक से जारी इस घोषणा पत्र में युवाओं से तमाम महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं।

इनमें सरकार बनने पर 20 लाख रोजगार देने से लेकर छात्रसंघ बहाली तक के वादे शामिल हैं। युवाओं के लिए अपनी योजनाओं पर बात करते हुए प्रियंका गाँधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यायों और कॉलेजों में छात्रसंघ की बहाली की जाएगी। साथ ही भर्ती प्रक्रिया में नौजवानों का जो भरोसा टूटा है, उसे बहाल करने के लिए एक जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
इस विधान में देश के सात करोड़ युवाओं को लक्ष्य किया गया है विश्वविद्यालयों, स्कूलों, कालेजों,
डॉक्टरों, पुलिस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद बड़ी संख्या में खाली हैं जिन्हें भरा जाएगा।संस्कृत विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के पद पर भर्ती, उर्दू शिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com