Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
ठा. राधादामोदर मंदिर में देशी-विदेशी भक्तों ने लिया होली का आनंद
ठा. राधादामोदर मंदिर में देशी-विदेशी भक्तों ने लिया होली का आनंद

ठा. राधादामोदर मंदिर में देशी-विदेशी भक्तों ने लिया होली का आनंद
वृंदावन। श्रीधाम वृंदावन के सप्त देवालयो में से एक ठाकुर राधादामोदर मंदिर में होली महोत्सव का शुभारंभ रंगभरनी एकादशी की पूर्व संध्या से हो गया। शाम को मंदिर के पट खुलते ही होली महोत्सव की शुरूआत हुई, जिसमें मंदिर सेवायत बड़े गुसाईं आचार्य कनिका प्रसाद गोस्वामी एवं दामोदरचंद्र गोस्वामी द्वारा ठाकुरजी की प्रसादी स्वरूप गुलाल व फूलों को देश-विदेश के भक्तों पर बरसाया गया। वहीं भक्तजन भी अपने आराध्य की इस प्रसादी में सराबोर होकर स्वयं को धन्य कर रहे थे। इसके साथ ही भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन तथा ब्रजवासी महिलाओं ने होली के भजन व पदों का गायन किया और श्रीराधाकृष्ण स्वरूपों के साथ नाचते-गाते हुए फूलों से जमकर होली खेली।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



