Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों संग निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बाँदा,गुरुवार दिनांक 14/1/22 के दिन जिलाधिकारी बाँदा द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में अधिक से अधिक मतदान के लिए ग्रामीणों से मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने को प्रेरित करवाने ग्राम पंचायत सिंघौटी जा पहुंचे।जिलाधिकारी ने गांव के स्कूली बच्चों द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा रवाना किया गया। जिलाधिकारी ने निरक्षर से साक्षर बनी ग्राम प्रधान व अध्यापकों का सम्मान किया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कोरोना वैक्सीन लगवाने व मतदान के लिए जागरूक करने की शुरुआत की।इस दौरान बच्चों संग गांव की गलियों में निकल गांव में लोगो के घर- घर पहुंच कुंडी खटखटाया। लोगो को वैक्सीन लगवा मतदान करने का आग्रह किया।इस दौरान लोगो के दरवाजे पहुचे जिलाधिकारी अनुराग पटेल का लोगो ने अपने घर के दरवाजे पर हल्दी चावल का माथे पर तिलक लगा स्वागत किया गया।जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सिघौटी ग्राम सभा कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज में पूर्ण संतृप्त गांव बन चुका है।बताया कि जिले का ये एक ऐसा गांव है जहां पर वयस्कों द्वारा 100 प्रतिशत कोविड की प्रथम डोज लगवाने के कार्य किया है।इस दौरान जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बताया कि जनपद में 58 निरक्षर से साक्षर बने प्रधानों को ब्रांड एंबेसडर बनाये जाने का कार्य किया गया हैं। जिसमे जनपद में आगामी 23 फ़रवरी के दिन होने वाले मतदान के दिन 75 प्रतिशत प्लस मतदान,के तहत ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।ग्राम सभा मे निरक्षर प्रधान माया देवी को साक्षर बनाये जाने का कार्य कर रही उनकी बेटी पूजा व आंगनवाड़ी को सम्मानित किए जाने का कार्य जिलाधिकारी बाँदा द्वारा किया।बताया कि 58 साक्षर बने ग्राम प्रधान अब अनपढ़ नही रहेंगे अब वह खुद चेक में हस्ताक्षर कर सकेंगे,आगे आने वाले समय मे रामायण गीता व अखबार आदि का पाठन खुद से कर सकेंगे।इस दौरान प्राथमिक विद्यालय में मौजूद बच्चो को अपने हाथों से लड्डू खिलाया। बच्चों को मतदान का महत्व समझाते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अभिभावकों को मतदान दिवस पर वोट डालने के लिए प्रेरित करें। मतदान प्रतिशत बढ़ाने का हर संभव प्रयास करें मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। राष्ट्र उत्थान के लिए मतदान बहुत जरूरी है अपने अधिकार विकास आदि के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। अच्छे एवं मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए शत प्रतिशत मतदान आवश्यक है। इसके बाद ग्राम प्रधान माया देवी व पांच पांच स्कूली बच्चो की टोली बनाकर खुद जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने पूरे ग्राम सभा व मजरों में भ्रमण कर वैक्सिनेशन करवाने व मतदान करने के सम्बंध में जागरूक करने का कार्य किया।इस दौरान खुद माइक लेकर प्रत्येक पड़ोस में पहुचे जिलाधिकारी 15 जनवरी तक वैक्सिनेशन करवाने व मतदान की अपील लोगो से करते रहे। ग्राम वासियों ने छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक मतदान करने का आश्वासन दिया।इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कर रहे सहायक खण्ड विकास अधिकारी निरंजन प्रसाद शुक्ला बच्चो की पांच पांच की टोली का संचालन जिलाधिकारी अनुराग पटेल की मौजूदगी में करते रहे।कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव, खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक अजय विश्कर्मा, ग्राम सचिव रविंद्र कुशवाहा, ध्यानचंद कुशवाहा, बासुदेव बासु, आदि लोग मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com