Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड
पाकुड: बंद पड़े खदान में गिरने से युवक की मौत

पाकुड़ से बिक्की भगत की रिपोर्ट
पाकुड़ : पाकुर जिले के मालपाहाड़ी थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित बंद खदान में 2 दिन पहले एक युवक गिर गया था।आज सुबह पुलिस ने उस युवक का शव बरामद किया है। जिसके पहचान सनोज सरदार के रूप में की गई। दरअसल सनोज पश्चिम बंगाल के फरक्का के रहने वाले थे जो अपने ससुराल बाहिरग्राम आया था। 2 दिन पहले ग्रामीणों ने उसे उस खदान के अगल-बगल टहलता देखा था। तो अचानक से ग्रामीणों की नजर से वह शख्स गायब हो गया।ग्रामीणों ने आशंका जताया कि वह व्यक्ति कहीं खदान में गिर गया है।आस पास में खोजबीन की गई लेकिन नहीं मिली।
आज सुबह अचानक जब ग्रामीणों ने उसके शव को उसी खदान से नीचे पानी में तैरता हुआ पाया तो पुलिस को सूचना दी।

Subscribe to my channel



