फिरोजाबाद सांसद व रेल मंत्रालय के सदस्य ने की रेल अधिकारियों से मुलाकात
सांसद व रेल मंत्रालय के सदस्य ने की रेल अधिकारियों से मुलाकात

टूंडला फिरोजाबाद
टूंडला: सांसद व रेल मंत्रालय के सदस्य ने की रेल अधिकारियों से मुलाकात
टूंडला। सांसद डॉ चन्द्रसेन जादौन एवं राष्ट्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री कॉउन्सिल रेल मंत्रालय के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय के चेयरमैन एवं सीईओ विनय कुमार त्रिपाठी से नई दिल्ली रेल भवन में बैठक की।
जिसमें उन्होंने टूंडला रेलवे स्टेशन पर खाली पड़ी भूमि पर एक लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण कराए जाने की मांग रखते हुए बताया कि फिरोजाबाद जिले के सब्जी उत्पादकों जो कि बहुतायत में मिर्च, आलू की पैदावार करते हैं, फिरोजाबाद के कांच उधमियों द्वारा निर्मित सामानों एवँ जलेसर के पीतल निर्मित उत्पादों को रेल द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में भेजने में आसानी होगी तथा टूंडला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास करके विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त स्टेशन बनाया जाय। बरहन-एटा रेलखंड पर आधारभूत संरचना के सभी कार्य विद्युतीकरण, इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल प्रणाली एवं ट्रैक नवीनीकरण कार्य पूर्ण हो गए है। एक मेमो ट्रेन का टूंडला से एटा, आगरा के लिए शीघ्र संचालित कराया जाए। अन्य मांगों में टूंडला स्टेशन पर विभिन्न रेल गाड़ियों का ठहराव, गाड़ियों की मरम्मत हेतु पिट लाइन एवं वाशिंग लाइन का निर्माण, रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद स्टाल लगवाए जाएं।
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



