सहरसा बिहार बैजनाथपुर में तीन दिवसीय काली मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ
बैजनाथपुर में तीन दिवसीय काली मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ

रिर्पोट -: ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर – बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत मेहता टोला बैजनाथपुर में काली पूजा के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया था। जो गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। बतादे कि बैजनाथपुर मेहता टोला वार्ड नंबर 11 में पहली बार मेला का आयोजन किया गया था। इस मेला के प्रति लोगों में खुशी देखने को मिला। मुखिया चन्दकिशोर कुमार उर्फ चंदन मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि एक वर्ष पूर्व हम सभी ग्रामीण लोगों के सहयोग से काली माता की प्रतिमा स्थापित किया गया था। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही प्रशासन भी मुस्तैद रहें ताकि किसी प्रकार की अनहोनी घटना नहीं हो। अगले बार से मेला में परिवर्तन की जाएगी । पहली बार मेला लगने के बावजूद श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। मां काली सभी श्रद्धालुओं का मनोकामना पूर्ण करें। मौके पर मेला कमेटी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Subscribe to my channel