सहरसा बिहार बनगांव राजस्व कर्मचारी चढ़े विजिलेंस के हत्थे। 15 हजार घूस लेते रंगे हाथ कलेक्ट्रेट से गिरफ्तार
बनगांव राजस्व कर्मचारी चढ़े विजिलेंस के हत्थे। 15 हजार घूस लेते रंगे हाथ कलेक्ट्रेट से गिरफ्तार

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* जिले के कहरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बनगांव पंचायत के राजस्व कर्मचारी संतोष झा विजिलेंस के हत्थे चढ़ गए हैं। उन्हें बुधवार की दोपहर स्थानीय समाहरणालय के निकट पीड़ित मो इसराफिल से 15 हजार नकद घूस लेते हुए रंगे हाथ निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया था। जिन्हें लेकर निगरानी की टीम पटना की ओर निकल गई।
क्या कहा पीड़ित :- कहरा प्रखंड के बनगांव थाना क्षेत्र के बनगांव पंचायत अंतर्गत रहुआमणि गांव निवासी मो इसराफिल ने बताया कि वे बीते दिनों दो जमीन की खरीद की थी। साथ ही एक जमीन का बिक्री किया था। जिसके दाखिल खारिज के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन दे दिया था। लेकिन उन्हें स्वीकृत और अस्वीकृत किए जाने को लेकर राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार झा से मिले। जिन्हें जमीन के सभी कागजात दिखाया। जिसे देखकर उन्होंने उनसे पैसे की मांग किया था।
जिसके बाद उन्होंने बीते 23 दिसंबर को निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराया था। फिर 27 दिसंबर को उनके शिकायत की सत्यापन की गई थी। फिर सत्यापन किए जाने के बाद बुधवार 4 जनवरी को विजिलेंस की टीम के साथ वे उनसे मिलने पहुंचे थे। राजस्व कर्मचारी समाहरणालय के निकट उन्हें बुलाया। जहां उनसे 15 हजार नकद दिया। इसी दौरान विजिलेंस की टीम उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने आगे बताया कि 10:30 कट्ठा की जमीन का मामला था। जिसमें से दो कट्ठे जमीन को बेच दिया था। ऐसे में दो खाता खेसरा की रजिस्ट्री उन्होंने ली थी। वही एक खाता खेसरा को बेचे जाने के एवज में मोटेशन किया जाना था। चूंकि राजस्व कर्मचारी ही ऑनलाइन मोटेशन की जांच पड़ताल कर स्वीकृत और अस्वीकृत करते हैं। ऐसे में उनसे स्वीकृत करने का आग्रह किया था। जिसके एवज में नकद मांगी गई थी।
क्या कहा विजिलेंस डीएसपी :- विजिलेंस डीएसपी अरुणोदय पाण्डे ने बताया कि 23 दिसम्बर को परिवाद पत्र दायर हुई थी। जिसमें उन्होंने राजस्व कर्मचारी द्वारा 15 हजार की मांग की शिकायत की गई थी। फिर 27 दिसंबर को सत्यापन हुआ। जिसमें मामला सत्य पाया गया। जिसके बाद अभियुक्त राजस्व कर्मचारी अंचल कार्यालय कहरा संतोष कुमार झा को समाहरणालय के निकट से गिरफ्तार किया गया था।
टीम में डीएसपी के अलावे धावा दल प्रभारी आदित्य राज ,एएसआई कौशल किशोर , ऋषिकेश सिंह , सिपाही शशीकांत सिंह , रणधीर कुमार , सत्यापन कर्ता दिवाकर सिंह और सूचक के साथ गवाह में बनगांव के टुन्ना मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Subscribe to my channel



