पाकुड: श्रीरामपुर में पत्थर माफिया के बुलंद हौसले के आगे प्रशासन बेबस

ग्रामीणों ने बताया कि संदीप के द्वारा खनन किया जा रहा है
पाकुड़ : जिला मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी मै हो रही है अवैध पत्थर उत्खनन जिससे सरकार की प्रति दिन हजारों रुपिया का राज्यस्व नुकसान हो रहा है यह अवैध पत्थर उत्खनन का कार्य कारपोरेट घराने की तरह चलती है, अवैध खनन श्रीरामपुर मैं कभी राजू खोपड़ी की माइंस हुवा करता था जिसका की लीज काफी पहले खतम हो चुका है ठिक इसी माइंस के उपर चल रहा है अवैध खनन इस अवैध माइंस को चलाने वाले अपने आदमी को पाकुड़ कोयला रेल लाइन के पास रखते है और दूसरे आदमी को कोयला मोड़ पुराना डीसी ऑफिस के रास्ते रखते है जिससे इनको तुरंत हर किसी ऑफिसर की जानकारी होती है जो इस रास्ते से जाते है तुरंत फोन कर अपने मालिक को खबर देते है और अवैध खनन करने वाले अपने पोकलिन को आसपास गांव के करीब जंगल झाड़ी में खड़े कर देते है और गाड़ी सब हटा देते है जिससे कोई भी ऑफिसर आए तो उन्हें कुछ पता न लग पाई और इनके आदमी माइंस के आसपास ही होते है अगर कोई साहब कुछ पूछे तो यह एजेंट कहते है की काफी दिनों से माइंस बंद है कह कर भ्रमित करते है यह लोग जिससे इन अवैध माइंस करने वालों को बल मिलता है और यह लोग एक नही कई जगह ग्रुप बना कर अवैध खनन करके अपने कार्य का अंजाम देते है इससे गंभीरता से लेने की जरूरत है

Subscribe to my channel



