बाँदा तालाब में डूबकर मासूम बालक की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भदेहदू गांव पर एक 5 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गई है, मृतक बच्चा अपने ननिहाल में नानी के साथ रहता था। घटना के समय नानी बाजार बबेरू सामान खरीदने के लिए गई थी।
घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव की हैं, जहां की रहने वाली शिवकलिया पत्नी शिवकुमार का नाती अजय कुमार उम्र लगभग 5 वर्ष, 11 जनवरी को शाम 4:00 बजे खेलते खेलते लापता हो गया था। नानी शिवकलिया बबेरू बाजार गई थी, बच्चा अजय कुमार मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलते खेलते गुम हो गया। जब शाम को नानी आई तो अजय गायब था, जिससे ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के साथ मिलकर काफी खोजबीन किया। जब पता नहीं चला तब डायल 112 पुलिस को मोबाइल से सूचना दी गई। काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला तभी रात्रि में बबेरू कोतवाली पर धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। सुबह आज फिर लोगों के द्वारा तलाश की जा रही थी, इसी दौरान गांव के ही तालाब के किनारे बच्चा अजय की चप्पल देखी गई, तभी तालाब के पानी में जाल, तार और बांस के सहारे से पानी में देखा गया तब अजय का डूबा हुआ शव मिला। जैसे ही अजय को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी,
गांव के समाजसेवी के द्वारा बबेरू पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बांके बिहारी सिंह व उपनिरीक्षक वशिष्ठ मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Subscribe to my channel

