फिरोजाबाद खालसा पंथ के खिलाफ टिप्पणी करने वाले कानपुर बिठूर विधायक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत गिरफ्तारी की मांग

खालसा पंथ के खिलाफ टिप्पणी करने वाले कानपुर बिठूर विधायक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत गिरफ्तारी की मांग!
……………………………………
फ़िरोज़ाबाद!जनपद तहसील टुंडला में सिख पंथ के खिलाफ , कानपुर बिठूर विधायक अभिजीत सांगा द्वारा असंवैधानिक वक्तव्य देने पर , क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन , ने विरोध जताते हुए , रासुका एक्ट के गिरफ्तारी की मांग एवम् पंजाब दौरे पर मा प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा में चूक की सी बी आई जांच की मांग करते कर दोषीयों पर कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर टुंडला उपजिलाधिकारी महोदय की अनुपस्थिति में टुंडला तहसीलदार श्रीमान संतराम सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एस बेदी ने महामहिम राष्ट्रपति जी भारत , के नाम ज्ञापन भेज कर विधायक अभिजीत सांगा की गिरफ्तारी व विधान सभा की सदस्यता समाप्त की मांग की, बेदी ने बताया विधायक के व्यक्तगत असंवैधानिक टिप्पणी से समस्त खालसा पंथ कौम को गहरा दुख दिया है जो इस तरह की घटिया बयान बाजी करने से एक जनप्रतिनधित्व की मानसिकता का पता चलता है जो मानव समाज के लिए कलंकित है ऐसी घटिया बयान बाजी से पार्टी की साख पर गहरा प्रभाव पड़ता है , ऐसे जनप्रतिनिधि पर पार्टी की ओर से भी कानूनी औऱ संवैधानिक कार्यवाही होनी चाहिए!मांग करने वालों में , बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष , स मनमिंदर सिंह राष्ट्रीय संरक्षक , सूरज सिंह उर्फ सोनू नगर अध्यक्ष , कमलेंद्र उपाध्याय , राहुल , आर सी चौहान उत्तर प्रदेश प्रभारी , एड , ब्रजमोहन जिला सलाहकार , वीर जोगा सिंह पंजाब प्रभारी , , दिनेश गौतम प्रदेश सलाहकार, सुरेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ,अतुल चौहान , समीर कुरैशी , तन्मय गुप्ता , सुमित मदान नगर उपाध्यक्ष आदि ने की हैं!
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद

Subscribe to my channel


