Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

रानीगंज अररिया के पत्रकार बिमल यादव की हत्या से अक्रोषित पत्रकार सहरसा में निकाला आक्रोश मार्च। पत्रकारों के शिस्ट मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी वैभव चौधरी को सौंपा ज्ञापन।

रानीगंज अररिया के पत्रकार बिमल यादव की हत्या से अक्रोषित पत्रकार सहरसा में निकाला आक्रोश मार्च। पत्रकारों के शिस्ट मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी वैभव चौधरी को सौंपा ज्ञापन।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* रानीगंज अररिया के पत्रकार बिमल यादव की हत्या से अक्रोषित पत्रकार सहरसा में निकाला आक्रोश मार्च। पत्रकारों के शिस्ट मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी वैभव चौधरी को सौंपा ज्ञापन।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा में अररिया के रानीगंज में पत्रकार बिमल यादव की हत्या से आक्रोशित पत्रकारों ने आज शनिवार 19 अगस्त को आक्रोश मार्च निकालकर अपना विरोध जताया।पत्रकारों के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी वैभव चौधरी को ज्ञापन सौंपा।पत्रकारों की मांग थी कि दोषियों को फांसी की सजा दिलाई जाए,मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, आश्रितो को मुआवजा,पत्रकारों को शस्त्रों का लाइसेंस और पत्रकारों का एक करोड़ का बीमा कराया जाए। जिले के सभी पत्रकार शहर के वीर कुंवर सिंह चौक से पैदल मार्च करते हुए समाहरणालय तक जमकर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान सभी पत्रकार काला बिल्ला लगाकर अपना अपना काम किया।
वहीं वरिष्ठ पत्रकार नवीन निशांत की माने तो पत्रकारों के सुरक्षा का सवाल है ।अररिया में जो घटनाएं हुई है वो पुलिस के नाकामियों को दर्शाता है।और पत्रकारों की हत्या के बाद भी उनके परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा भी नहीं कर रही सरकार।इसलिए हमलोगों को सुरक्षा की गारेंटी चाहिए।सबसे बड़ी बात है आप सुरक्षा नहीं दीजियेगा तो काम कैसे करेंगे हमलोग।
वहीं पत्रकार कुंदन कुमार की माने तो हमारे साथी बिमल कुमार है जो रानीगंज अररिया के पत्रकार थे उनको घर से बुलाकर कल हत्या कर दी गयी।हमलोग इसलिए आज सड़क पर उतरे जो हमलोगों को सुरक्षा की गारेंटी दें सरकार।उस पीड़ित परिवार के सदस्य को सरकारी नोकरी दें और जो हत्यारा है उसको फांसी की सजा मिले।उन्होंने ये भी कहा आये दिन पत्रकारों पर हमला हो रहा है सरकार से मांग करते हैं कि पत्रकारों का 1 करोड़ का बीमा हो।हमलोग सड़क पर जब आते हैं तो सबकुछ छोड़कर आते है।हमारा दुश्मन सब है हम सबके विरोध में लिखते हैं।सरकार को इस दिशा में पहल करनी चाहिए।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com