सुपौल नदी किनारे एक साथ दो शव मिलने से मची खलबली जाँच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला सदर अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत थाना क्षेत्र के बलवा डुमरिया स्थित कोशी नदी किनारे एक साथ दो शव मिलने से खलबली मचने की है।
सुपौल जिला सदर अंतर्गत एक साथ दो शव मिलने से आसपास के इलाके में खलबली मच गई।
दरअसल मधेपुरा जिला के वार्ड नं0-08-के वार्ड पार्षद माला देवी, के दोनों पुत्र अमित कुमार उर्फ मिट्ठू, और आनंद कुमार,की निर्मम हत्या से खलबली मच गई।
दोनों बेटों का शव सुपौल सदर थाना इलाके के बलवा डुमरिया स्थित कोशी नदी के किनारे में मिली। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई।
मृतक दोनों भाई में बड़े भाई मिट्ठू, का ससुराल सुपौल के डुमरिया में था।
बताया गया है कि देर रात मधेपुरा से बाइक पर सवार होकर दोनो भाई अपने ससुराल सुपौल डुमरिया के लिए निकला था।
लेकिन वो ससुराल काफी रात तक नही पहुँचा।
जिसके बाद ससुराल वाले ने भी उसके परिजनों को फोन करना शुरू किया।
बाद भी पूरी रात दोनों परिवार एक दूसरे को फ़ोन कर रहे थे लेकिन किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
दिन में कुछ लोगों ने बताया कि दो युवकों का शव कोशी नदी में पड़ी हुई मिली है।
जहां पर दोनो भाई का शव मिला वही उसका बाइक भी मिला।
जिसके बाद शव की पहचान परिजनों ने मधेपुरा के वार्ड नं0-08-की रहनेवाली वार्ड पार्षद माला देवी, के दोनों बेटों के रूप में की गई है।
मृतक की माँ ने बताया कि उनका बेटा कल अपने डेढ माह के बेटे को ठंड का कपङा देने अपने ससुराल आया था।
उन्होने शाम होने के कारण यहां आने से मना भी किया था।
लेकिन बेटे को देखने की ललक के कारण वो अपने भाई के साथ ससुराल चला आया।
हालांकि मृतक युवक की माँ वार्ड पार्षद माला देवी, ने चुनावी रंजिश से भी इंकार नही किया है।
उनका कहना है कि अगर पुलिस ठीक तरीके से जांच करे तो उनके दोने बेटों का हत्यारा जल्द कानून के गिरफ्त में होगा।
वही पुलिस इस मामले में कुछ भी खुलकर अभी नही बता रही है।
इस बाबत सदर SDPO, कुमार इंद्र प्रकाश,ने बताया की जांच के बाद ही मामलें का खुलासा हो सकता है। फिलहाल सदर पुलिस दोनो सगे भाई की मौत को संदेहास्पद मान कर सुपौल सदर अस्पताल पोस्टमार्टम में भेजकर जांच में जुट गयी।
अब देखना लाज़मी होगा की एक साथ दो शव मिलने से हत्यारे को पकड़ने में प्रशासन कब सफल हो पाती है।
या फिर आरोपी ऐसे हीं कानून को ठेंगा दिखा कर लोगों को मौत की नींद सुलाते रहेंगे।
बाईट:-दीपक कुमार, मृतक का भाई।
बाईट:-कुमार इंद्रप्रकाश,सदर SDPO,सुपौल।

Subscribe to my channel



