फिरोजाबाद फ़िरोज़ाबाद में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

फिरोजाबाद
अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी माननीय श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर जनपद फ़िरोज़ाबाद में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सिरसागंज विधानसभा में नगर सिरसागंज के सुमंगलम मैरिज होम में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का लक्ष्य वार्ड कमेटी, ब्लॉक कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी तथा ग्रामसभा अध्यक्षो,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित करना है।जिसमे प्रत्येक कार्यकर्ता को कांग्रेस पार्टी के इतिहास और पार्टी की नीतियों और उसके विचारों के विषय पूर्ण जानकारी देना है।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कमल किशोर जादौन ने बताया कि कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का लक्ष्य प्रत्येक कार्यकर्ता को सिरसागंज विधानसभा में प्रत्येक घर तक पहुँचकर पार्टी के दृष्टिकोण से लोगों को अवगत कराना और पार्टी से जोड़ना है।जिससे 2022 में माननीय प्रियंका जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सके।जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षित करने वाली टीम में श्रीमती जागृति राही,विजय राव और मनीष सिन्हा मौजूद थे।प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से छेत्रपाल सिंह यादव,मनोज भटेले, भगवान सिंह बघेल,चंद्रकांत यदाव,किशनपाल सिंह बघेल,ईश्वर चंद अग्रवाल,दुष्यन्त धनगर,प्रतिमा पाल,किरन दिवाकर,संजय यादव,मुन्नालाल यादव,मीनाक्षी मिश्रा, रोहित यादव,मोहित राजपूत, कौशल यादव,स्वामी जी,रवींद्र धाकरे, शिशुपाल बघेल,रमेश जाटव,राकेश पोरवाल,रामनरेश दिवाकर,राजपाल सिंह,लाला,राहुल बघेल,शिशुपाल जाटव,अखिलेश धनगर,विमल बघेल,तारा चंद जाटव,बृजेश राजपूत,विजय बहादुर,ओमप्रकाश, किशन यादव,श्याम सुंदर, विष्णु दयाल दिवाकर, राजू,राधा शर्मा,सूरज ठाकुर,उदय सिंह करू, सुशील यादव,राजू चेतन शास्त्री,बनवारी,सुभाष यादव,अविनाश यादव,देवेंद्र राजपूत,मनोज कुमार, शिव कुमार, विनोद कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
सादर
संदीप तिवारी
अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी फ़िरोज़ाबाद

Subscribe to my channel

