ऑल इंडिया कॉंग्रेस पार्टी के निर्देश पर सहरसा में हाथ से हाथ जोड़ो,नफरत छोड़ो,भारत जोड़ो का कार्यक्रम हुआ आयोजित
ऑल इंडिया कॉंग्रेस पार्टी के निर्देश पर सहरसा में हाथ से हाथ जोड़ो,नफरत छोड़ो,भारत जोड़ो का कार्यक्रम हुआ आयोजित

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में आज 19 फरवरी रविवार को जिले के पटुआहा भेरधड़ी गांव में ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी के सहरसा नगर प्रभारी तारानन्द सादा के अध्यक्षता में हाथ से हाथ जोड़ो,नफरत छोड़ो भारत जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ तारानंद सदा,हीरा प्रभाकर,मुखिया मुकेश झा,सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद दिखे।इस कार्यक्रम में राहुल जी की चिट्ठी घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया ,साथ ही साथ पटुआहा भेरधड़ी के ग्रामीणों को राहुल जी के भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर कॉंग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ तारानन्द सादा ने कहा कि ये हांथ से हांथ जोड़ो कार्यक्रम सहरसा नगर निगम क्षेत्र के पटुआहा पंचायत से आज शुरुवात की । इस कार्यक्रम के माध्यम से हमलोग राहुल गांधी के संदेश को घर घर पहुंचाएंगे।और मोदी जी की जो विफलता है जो आज 70 साल में कॉंग्रेस ने जो इस देश को स्थापित किया ,एक लोकतंत्र बनाया।आज ये लोग नफरत फैलाकर देश को बर्बाद कर रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ गयी है,मंहगाई बढ़ गयी है ,किसान आत्महत्या कर रहा है।इसलिए जो भय का वातावरण है उसको मिटाने के लिए हमलोग हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुवात की है जो अभी अनवरत चलता रहेगा।
आगे उन्होंने ये भी कहा कि जननायक माननीय श्री राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना हैं तभी 2024 में जनविरोधी और तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। देश में आज जो नफरत का माहौल है ,उसे हमें प्यार मोहब्बत में बदलना है इसी लक्ष्य पर हमें काम करना है।

Subscribe to my channel


