Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा जिंदा बुजुर्ग को ग्राम पंचायत सचिव ने मृत दिखा वृद्धावस्था पेंशन कराई बंद

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बाँदा जनपद के विकासखंड बिसंडा के ग्राम पंचायत कैरी गांव निवासी एक वृद्ध को सचिव द्वारा जांच में मृत दिखाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जन सुनवाई के दौरान जब वृद्ध ने इसकी शिकायत राज्य महिला आयोग की सदस्य से की तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी बिसंडा को जांच के आदेश दिए। वहीं वृद्ध का कहना है कि लगभग आधा वर्ष गुजर चुका और उसकी पेंशन बंद है। वह अधिकारियों के चौखट में अपने आप को जिंदा दिखाने व साबित करने के प्रयास में लगा है।

आपको बता दें कि पूरा मामला कैरी गांव निवासी गरीब वृद्ध चुनवाद का है जिसने नवंबर में आयोजित जनसुनवाई के कार्यक्रम के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता को शिकायती पत्र देकर बताया था कि सचिव के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है। जबकि वह जीवित है उसने कहा कि इस प्रकरण की जांच करवाकर उसे न्याय दिलवाया जाए। उसने बताया कि उसकी उम्र 75 वर्ष है मेहनत मजदूरी नहीं कर सकता अस्वस्थ व गरीबी के चलते शासन द्वारा उसे पेंशन का लाभ दिया जा रहा था। लेकिन इसी वर्ष मई- जून माह में हुए सत्यापन व जांच के कार्य दौरान सचिव ने उसे मृत दिखा दिया। जिससे उसकी पेंशन 6 माह से बंद है चुनवाद का आरोप था कि सचिव द्वारा उससे सुविधा शुल्क मांगी गई है जिसे न देने पर उसने उसे जांच में मृत घोषित कर दिया। वह अब अधिकारियों के दरवाजे अपने आप को जिंदा साबित करने का संघर्ष कर रहा है।वहीं मामला जांच में आने पर सचिव द्वारा आनन- फानन में बुजुर्ग का दुबारा ऑन लाइन पंजीकरण करा पेंशन लिष्ट में नाम जुड़वाने का प्रयास किया जा रहा है।सचिव द्वारा बताया गया कि मानवीय त्रुटि के कारण बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया गया था सुधार करवा दिया गया।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com