कांडी सभी कार्ड धारी लाभुकों ने मुखिया प्रतिनिधि से जन वितरण दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराए जाने की मांग किया

कांडी : प्रखंड के पतीला गांव के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार राजाराम द्वारा कार्ड धारियों के बीच नियमित रूप से राशन व केरोसिन तेल की आपूर्ति नहीं करने को लेकर मंगलवार को दर्जनों कार्ड धारी लाभुकों ने पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि राना ऋषिकेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह का का घेराव किया मुखिया प्रतिनिधि के घेराव के दौरान सभी कार्ड धारी लाभुकों ने मुखिया प्रतिनिधि से जन वितरण दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराए जाने की मांग किया ।
साथ ही कार्ड धारी लाभो नग वा देवी सुरजी देवी रामप्यारी देवी राज मुन्नी देवी कुंती देवी कृष्णा राम सुनीता कुमारी सविता देवी फुलमतिया देवी अतुल कुमार प्रेमा देवी प्रभावती देवी पार्वती देवी प्रतिमा देवी समेत कई लाभुकों का आरोप है कि जन वितरण दुकानदार द्वारा लगातार चार माह से कार्ड धारियों के बीच राशन तथा केरोसिन तेल की आपूर्ति नहीं की जा रही है जिसको लेकर कार्ड धारियों चावल के एक-एक दाने के लिए तरस रहे हैं कई ऐसे परिवार हैं जो अपना भोजन भारी मशक्कत से कर पा रहे हैं इस संबंध में जन वितरण दुकानदार राजाराम ने बताया कि जुलाई माह में मशीन खराब हो जाने के कारण कार्ड धारी लाभुकों के बीच बायोमैट्रिक सिस्टम नहीं हो पाया परिणाम स्वरूप ऑफलाइन ही कार्ड धारी लाभुकों के बीच राशन व केरोसिन तेल का वितरण करना पड़ा परिणाम स्वरूप नवंबर माह का आवंटन विभाग द्वारा काट दिया गया आवंटन नहीं मिलने के कारण लाभुकों के बीच राशन का वितरण नहीं किया जा सका दिसंबर माह में 26 क्विंटल आवंटन प्राप्त हुआ है जो लाभुकों के बीच वितरण की जा रही है इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी विजेंद्र कुमार ने बताया कि यह जांच की विषय है जांच उपरांत दोषी पाए जाने पर न्याय संगत कार्यवाही की जाएगी।

Subscribe to my channel


