सहरसा नवहट्टा थाना के डरहार ओपी क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने तीन को कुचला, एक की मौत दो घायल, चल रहा है इलाज।
नवहट्टा थाना के डरहार ओपी क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने तीन को कुचला, एक की मौत दो घायल, चल रहा है इलाज।

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
सहरसा जिला में आए दिन तेज रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला नवहट्टा थाना के डरहार ओपी रामजी टोला शाहपुर गांव वार्ड 1 का है। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन को कुचल दिया जिसमें एक 4 वर्षीय बच्ची कोमल कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गया। जबकि दो अन्य बुरी तरह से घायल है। जिसका इलाज नवहट्टा अस्पताल में चल रहा है। जिस की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों का नाम 26 वर्षीय सरिता देवी और 8 वर्षीय बच्ची किरण कुमारी बताया जा रहा है। आपको बता दें तीनों एक-दूसरे के रिलेशन में मां बेटी थी। जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गया। जबकि मां और एक 8 वर्षीय बेटी बुरी तक से घायल है। सड़क हादसे के बाद ट्रैक्टर को छोड़कर ट्रैक्टर ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस को जानकारी मिलते ही ट्रैक्टर और मृतक बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया गया है। और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया गया। और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
BYTE :- सतनारायण यादव, होमगार्ड।

Subscribe to my channel



